शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:00

पूरी 206 हड्डियों में कैल्शियम भरेंगी ये 6 सस्ती चीजें, बुढ़ापे तक नहीं पड़ेगी सहारे की जरूरत

Bone and Joint Day पर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर ने बताया है कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको कैल्शियम से भरपूर किन-किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ताकि उन्हें बुढ़ापे तक किसी सहारे की जरूरत न पड़े।
 

Calcium rich food: पूरी 206 हड्डियों में कैल्शियम भरेंगी ये 6 सस्ती चीजें, बुढ़ापे तक नहीं पड़ेगी सहारे की जरूरत
मजबूत हड्डियों के लिए संतुलित आहार बहुत ज्यादा जरूरी है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए मुख्य रूप से आपको पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता होती है। संतुलित आहार खाने से आपको स्वस्थ हड्डियों के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व प्राप्त करने में मदद मिलती है।


हड्डियों के लिए कैल्शियम एक जरूरी विटामिन है। सामान्य अवस्था में वयस्कों को एक दिन में 700 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसके लिए विशेषज्ञ आपको प्रतिदिन संतुलित भोजन करने की सलाह देते हैं। दूध, पनीर और अन्य डेयरी खाद्य पदार्थ, हरी पत्तेदार सब्जियां, जैसे ब्रोकोली, गोभी और भिंडी आदि, सोया सेम, मछली कैल्शियम के बढ़िया स्रोत हैं।


आज यानी 4 अगस्त को बोन एंड जॉइंट डे (Bone and Joint Day) पर दिल्ली स्थित सीताराम भरतिया इंस्टीट्यूट और होली फैमिली हॉस्पिटल में सीनियर ऑर्थोपेडिक कंसल्टेंट और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ बीरेन नादकर्णी आपको बता रहे हैं कि मजबूत हड्डियों के लिए आपकी डाइट में क्या-क्या चीजें शामिल होनी चाहिए।
केला

केला मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत होता है। मैग्नीशियम हड्डियों और दांतों की संरचना के निर्माण के लिए आवश्यक विटामिन है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना केले का सेवन जरूर करें। रोजाना एक केला कमजोर हड्डियों की समस्या को हल करने में कारगर साबित हो सकता है।
पालक

हरी पत्तेदार सब्जी जो कैल्शियम से भरपूर हों आपके दांतों और हड्डियों के निर्माण में मदद करती है। एक कप उबला हुआ पालक शरीर की दैनिक कैल्शियम की आवश्यकता का लगभग 25 प्रतिशत तक आपूर्ति कर सकता है। इन फाइबर युक्त पत्तियों में विटामिन ए और आयरन भी प्रचुर मात्रा में होता है। जिससे आपका शरीर और हड्डिया बेहतर पोषण प्राप्त कर सकती हैं।
नट्स

नट्स में कैल्शियम होता है, लेकिन इनमें मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। मैग्नीशियम हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण में सहायता करता है। अगर आपको बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने हड्डियों को मजबूत रखना है तो नट्स बेहतर पोषण दे सकते हैं।
डेयरी उत्पाद

दूध, दही और पनीर जैसे उत्पाद में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है। जो हड्डियों की मजबूती और संरचना के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है। एक कप दूध और एक कप दही कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत हैं जिनका आप प्रतिदिन सेवन कर सकते हैं।
संतरा

क्या आप जानते हैं कि ताजा संतरे का रस शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी प्रदान करता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। यह भी कहा जाता है कि संतरे के रस का नियमित रूप से सेवन करने पर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
विटामिन डी

हमें अपने आहार से विटामिन डी सही मात्रा में प्राप्त करना मुश्किल है। इसीलिए हड्डियों की मजबूती के लिए इस विटामिन डी को हम सूरज की धूप से प्राप्त कर सकते हैं। सुबह सवेरे सूरज की गुनगुनी धूप में सैर करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। हम दैनिक सूर्य के संपर्क में रहकर सूरज की रोशनी से विटामिन डी बना सकते हैं। बाजार में विटामिन डी युक्त दवाएं भी मौजूद हैं, लेकिन उनका सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info