शरीर में खून नहीं बनता तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 13:09

शरीर में खून की कमी होने पर दिखते हैं ये संकेत, इन फूड्स से मिलेगा फायदा

अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे, तो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Healthy Foods: शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 58.6% बच्चे, 53.2% लड़कियां और 50.4% गर्भवती महिलाएं खून की कमी यानी एनीमिया का शिकार हैं. एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या एक बिंदु तक कम हो जाती है. हेल्थलाइन के अनुसार शरीर में खून की कमी होने पर यह लक्षण दिखने लगते हैं. ये लक्षण थकान से लेकर बेहोशी तक कुछ भी हो सकते हैं. अगर सही समय पर इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए तो समस्या गंभीर नहीं होती.

ये होते हैं खून की कमी के लक्षण

जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है.
जब शरीर में खून कम होता है, तो ऑक्सीजन की कमी भी होने लगती है. इससे आपको सांस लेने में समस्या आ सकती है.
खून की कमी होने से गठिया, कैंसर, किडनी से संबंधित गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप एनीमिया की जांच करा लें.
सिर में दर्द और हाथ पैर ठंडे रहना भी शरीर में खून की कमी को दर्शाता है.
त्वचा का पीला पड़ना, चेहरे या पैरों पर सूजन दिखाई देना भी खून की कमी के कारण होता है.


खून की कमी हो जाए तो क्या खाएं?

-पालक में आयरन होता है. इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है. अगर आप एनीमिया के शिकार हैं तो आपको खाने में टमाटर जरूर खाना चाहिए. खून की कमी को पूरा करने के लिए टमाटर बहुत काम की चीज है. तिल के बीज, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज, काजू और अलसी के बीज शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. अंडा, दूध, चीज़, मीट, मछली, सोयाबीन, चावल , हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में खून की कमी दूर करते हैं. इस बारे में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info