शरीर में सोडियम की कमी कैसे होती है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 12:11

शरीर में नजर आ रहे हैं ये लक्षण, तो हो सकती है सोडियम की कमी

सोडियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी तत्व है.
Symptoms of Low Sodium: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हर तत्व का संतुलित मात्रा में होना बेहद जरूरी होता है. अगर कोई भी तत्व बॉडी में कम या ज्यादा हो जाता है तो उसके दुष्प्रभाव सामने आने लगते हैं. सोडियम भी एक ऐसा ही शरीर के लिए जरूरी तत्व है जिसका बैलेंस रहना बहुत आवश्यक होता है. अगर शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है तो कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं. दरअसल, सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट होता है जो हमारे ब्लड में मौजूद होता है. ये हमारे बॉडी सेल्स में पानी की मात्रा को रेग्यूलेट करने में मदद करता है. अगर रक्त में सोडियम का लेवल कम हो जाए तो हायपोनाट्रेमिया (Hyponatremia) भी हो सकता है.
हायपोनाट्रेमिया की स्थिति बनने में एक या एक से अधिक कारण भी हो सकते हैं. मायोक्लिनिक की खबर के अनुसार अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा मात्रा में पानी पीता है तो ऐसे में उसके शरीर का सोडियम डायल्यूट हो जाता है. जब ऐसा होता है तो शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने लगती है और बॉडी सेल्स में सूजन आने लगती है. इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं दिखाई देने लगती हैं. कई बार ये जानलेवा भी हो सकता है.


बॉडी में सोडियम कम होने के लक्षण
– जी मिचलना और उल्टियां होना
– सिरदर्द होना
– मतिभ्रम हो जाना
– थकान, गला सूखना, शरीर की उर्जा घट जाना
– चिड़चिड़ापन
– मांसपेशियों का कमजोर होना, क्रैम्प आना
– कोमा


इन वजहों से कम हो सकता है सोडियम
– हमारे शरीर में सोडियम बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कुछ मेडिकेशन की वजह से भी कई बार शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है.
– दिल संबंधी बीमारी, किडनी या फिर लिवर से जुड़ी समस्याएं होने पर भी शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है.
– शरीर में जब बहुत अधिक मात्रा में एंटी-डाईयूरेटिक हार्मोन (Anti-Diuretic Hormone) बनने लगता है इस वजह से भी ये समस्या हो सकती है.
– डायरिया होने, लगातार उल्टियां होने की वजह से डिहाइड्रेशन हो जाता है. इस वजह से भी शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है.
– जरूरत से ज्यादा मात्रा में पानी पीने की वजह से भी शरीर में सोडियम कम हो सकता है.
– शरीर में हार्मोनल चेंजेस होने की वजह से भी कई बार सोडियम लो हो जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info