शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी है क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 11:16

शरीर की कमजोरी दूर करने के उपाय

कमजोरी असक्रिय जीवनशैली या फिर गलत खान-पान के कारण हो सकता है। इसके अलावा हमेशा तनाव या चिंता में रहने के कारण भी शरीर में कमजोरी (Weakness in Body) पैदा हो सकता है। आप कुछ उपायों (Weakness in Body Treatment in Hindi) को आजमाकर शरीर की कमजोरी को दूर कर सकते हैं।

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए आप सबसे पहले कैफीन से दूरी बनाकर रखें। इसके लिए चाय, कॉफी से परहेज करें। साथ ही एल्कोहल लेने से भी बचें।
एक्सरसाइज करना सेहत के लिए सही रहता है, लेकिन कमजोरी से बचने के लिए अत्यधिक एक्सरसाइज करने से बचें।
कई लोग वजन को नियंत्रण में रखने के लिए डाइटिंग पर चले जाते हैं। ऐसे में कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए डाइटिंग से बचें।
अपनी डाइट में हाई कैल्शियम, हाई प्रोटीन और लॉ फैट फूड्स को शामिल करें।
खुद को हाइड्रेट रखें, इसके लिए लिक्विड डाइट लें। दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।
स्वस्थ रहने के लिए पूरी नींद लेना भी जरूर होता है। शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करें। बैलेंस डाइट लेने की कोशिश करें।
फास्ट फूड, जंक फूड आदि लेने स बचें। इनमें पोषक तत्व नहीं होते हैं, इससे आलस महसूस हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info