शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कितनी होनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:33

सामान्य व्यक्ति का कितना होना चाहिए प्लेटलेट काउंट?

मौसम बदलने के साथ कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है. इन बीमारियों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया शामिल है. इन दिनों देश में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं. डेंगू बुखार होने पर व्यक्ति का प्लेटलेट काउंट काफी कम हो जाता है. इसके अलावा कुछ अन्य स्थितियों में भी प्लेटलेट काउंट कम हो सकते हैं, जैसे- एप्लास्टिक एनीमिया, आयरन डेफिशियेंसी, विटामिन बी12 डेफिशियेंसी, ल्यूकेमिया, सिरोसिस, मायलोडायप्लासिया इत्यादि शामिल है.

डेंगू की वजह से लोगों में प्लेटलेट कम होने के मामले सबसे अधिक सामने आते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ सकता है कि एक सामान्य व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट काउंट कितना होना चाहिए? आइए जानते हैं आपके इस सवाल का डॉक्टर से सही जबाव-

सामान्य व्यक्ति का कितना होना चाहिए प्लेटलेट काउंट?
एक सामान्य व्यक्ति का प्लेटलेट काउंट 150,000 लाख से 450,000 प्रति माइक्रो-लीटर ब्लड का होना चाहिए. शरीर में 150,000 प्लेटलेट्स प्रति माइक्रोलीटर से कम होने की स्थिति में शरीर से ब्लीडिंग को रोकना मुश्किल हो जाता है. इस तरह की समस्या से बचने के लिए हर व्यक्ति को हर तीन महीने पर सीबीसी जांच (कंप्लीट ब्लड काउंट) कराना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info