वेट गेन करने के लिए सबसे अच्छा प्रोटीन कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Mar 2023 : 11:40

जरूरत से ज्यादा दुबले हैं तो वजन बढ़ाने में ये 5 प्रोटीन शेक कर सकते हैं मदद -

डार्क चॉकलेट बादाम बटर प्रोटीन शेक

डार्क चॉकलेट (Dark chocolate) और बादाम बटर (Almond butter) से तैयार किया जाने वाला ये एक ऐसा प्रोटीन शेक है. जो वजन को जल्द से जल्द बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है. इसमें काफी मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, कार्ब्स और फैट शामिल होता है.

पीनट बटर बनाना प्रोटीन शेक

पीनट बटर बनाना शेक (Peanut butter banana shake) भी एक हाई प्रोटीन शेक है, जो वजन बढ़ाने में काफी तेजी से काम करता है. इस शेक को आप बहुत ही किफायती दामों में घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

एवोकाडो चॉकलेट प्रोटीन शेक

वेट गेन करने के लिए आप एवोकाडो चॉकलेट प्रोटीन शेक भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. ये आपका वजन काफी तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसमें आप एवोकाडो के साथ चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

केला, आम और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक

केला, आम और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक वजन बढ़ाने के लिए बेहतर तरीका है. इसको रोजाना डाइट में शामिल करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. इस प्रोटीन शेक को बनाना भी बेहद आसान है और ये कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है.

केला और स्ट्रॉबेरी प्रोटीन शेक

केले को हमेशा से ही वजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है. केले के साथ आप स्ट्रॉबेरी को भी शेक बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ये खट्टा-मीठा प्रोटीन शेक जितना सेहत के लिए फायदेमंद है, उतना ही स्वाद में भी बेहतर होता है.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info