वैसलीन का प्रयोग कब करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:07

इसे त्वचा की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पेट्रोलियम जेली को जली, कटी, छिली और रूखी त्वचा को ठीक करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

ये हैं वैसलीन के कमाल के फायदे

1. चेहरे के लिये स्‍क्रब
यदि आप चेहरे के लिये स्‍क्रब बनाना चाहती हैं तो वैसलीन में थोड़ा सा दरदरा नमक मिला लें त्‍वचा पर इसे लगा कर हल्‍के हल्‍के मसाज करें। इससे चेहरे के डेड सेल्‍स हट जाएंगे और साफ त्‍वचा सामने आए जाएगी, जिससे चेहरा ग्‍लो करने लगेगा।

2. पलकों को लंबा करें
यदि आपकी पलके छोटी हैं ता आप उन पर नियमित वैसलीन लगा सकती हैं। इससे आपकी पलकें लंबी दिखने के साथ साथ चमकदार भी हो जाएंगी।

3. चमकदार त्‍वचा के लिये
रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर थोड़ी सी वैसलीन लगाइये। इसको रोज रोज लगाने से आपके चेहरे पर निखार आएगा और चेहरा चमकदार होने के साथ ही गोरा भी हो जाएगा।

4. बालों को स्‍ट्रेट करे
अगर आपके बाल कर्ली हैं और आप उन्‍हें सीधा करना चाहती हैं, तो उन पर थोड़ी सी वैसलीन लगाएं। यही इससे आप दोमुंहे बालों को भी ठीक कर सकती हैं।

5. कुहनियों को बनाए गोरा
यदि आपकी कुहनियां काली हैं तो आप उन्‍हें साफ और मुलायम बनाने के लिये पेट्रोलियम जैली लगा सकती हैं। इसे रात में लगाएं और दो मिनट तक मसाज करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info