वजन कम करने के लिए रात को क्या पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 13:08

वजन कम करने के लिए रोज रात में पिएं ये 5 ड्रिंक्स, बैली फैट होना बर्न -

1. ग्रीन टी- Green Tea for Weight Loss

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रात को सोते समय ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को तेल करने में मदद करता है। इससे खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इसलिए आप डिनर के 2-3 घंटे बाद सोते समय ग्रीन टी पी सकते हैं। रोजाना रात को सोते समय ग्रीन टी पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

2. दालचीनी का पानी

दालचीनी का पानी भी वेट लॉस में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें और हल्का ठंडा कर लें। फिर आप रात को सोते समय दालचीनी के पानी को रोजाना पी सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन तेज होगा और आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी। आप चाहें तो दालचीनी के पानी में शहद भी मिला सकते हैं।

3. जीरे का पानी

वेट लॉस करने के लिए अकसर लोग जीरे का पानी सुबह खाली पेट पीते हैं। लेकिन आप चाहें तो रात को सोते समय भी जीरे का पानी पी सकते हैं। रात को सोते समय जीरा पानी पीने से खाना अच्छी तरह से पच जाता है। जीरा पानी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है और बैली फैट को घटाता है।

4. हल्दी वाला दूध

अगर आपको रात में दूध पीना पसंद है, तो आप वजन घटाने के लिए रात को सोते समय दूध भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में चुटकी भर हल्दी डालें और गर्म कर लें। इसके बाद इस दूध को रोजाना रात को पी लें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन तेज होगा। आपको ताकत भी मिलेगी।

5. गुनगुना पानी

आप चाहें तो वजन घटाने के लिए रात को सोते समय सिर्फ गुनगुना पानी भी पी सकते हैं। रोजाना रात को सोते समय गुनगुना पानी पीने से वजन कम करने और बैली फैट को बर्न करने में मदद मिल सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info