वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 13:45

तेजी से वजन घटाने के लिए जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय-

शहद के साथ नींबू पानी

रसोई में पाए जाने वाले सबसे आम सामग्री जैसे नींबू और शहद वजन घटाने में मदद करते हैं. इसके लिए सुबह के समय एक गिलास हल्के गर्म पानी में एक चौथाई नींबू और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं. इसका सेवन करें. नियमित रूप से इसका सेवन वजन घटाने में मदद करता है. नींबू और शहद पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने के लिए जाने जाते हैं.

जीरा पानी

जीरा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है. जीरे का पानी वजन कम करने में मदद करता है. आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद सुबह खाली इसका सेवन करें. ये वजन कम करने में मदद करता है. ये पेट के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है.

अजवाइन

अजवाइन सामान्य सर्दी के वायरस से लड़ने का काम करती है. अजवाइन के पानी का सेवन वजन घटाने में मदद करता है. इसके लिए एक चम्‍मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें. अगली सुबह इसे उबालकर छान लें और इसका सेवन करें.

रायता

भारतीय घरों में दोपहर के समय रायता लोकप्रिय रूप से खाया जाता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है. रायते में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं. आप इसे मौसमी सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करके बना सकते हैं.

चने का सत्तू

भुनी हुई चना दाल का ये दरदरा पाउडर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. सत्तू फाइबर से भरपूर होता है. ये वजन घटाने में मदद करता है. इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info