वजन बढ़ाने के लिए पनीर कब खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:22

दुबले-पतले हैं तो इन 4 तरीकों से खाएं पनीर, बढ़ने लगेगा वजन-

1. पनीर सैंडविच (Paneer Sandwich for Weight Gain)

आप अकसर नाश्ते में सैंडविच खाते होंगे, इसमें आप टमाटर, प्याज आदि डालते होंगे। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सैंडविच में पनीर भी शामिल करें। रोज सुबह नाश्ते में पनीर सैंडविच खाकर धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ सकता है। इसके लिए आप ब्राउन ब्रेड लें, इसमें कच्चे पनीर के टुकड़े डालें और टोस्ट कर लें। यह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता आपका वजन बढ़ाने में मदद करेगा।

2. मसाला पनीर (Masala Paneer for Weight Gain)

वजन बढ़ाने के लिए आप मसाला पनीर को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी पनीर के क्यूब्स लें। इन पर थोड़ा सा चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर छिड़क लें। अब इसे नाश्ते या स्नैक्स के रूप में खाएं। रोजाना मसाला पनीर खाने से भी वजन बढ़ सकता है।

3. पनीर सलाद (Paneer Salad for Weight Gain)

कई लोग वेट गेन करने के लिए चना, खीरा, अंकुरित दाल, प्याज, टमाटर आदि का सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप इस सलाद में पनीर में मिला देंगे, तो इससे सलाद में प्रोटीन और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे वजन तेजी से बढ़ेगा। इसके लिए आप तैयार सलाद में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डाल दें। सलाद को आप स्नैक्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

4. पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji for Weight Gain)

जिस तरह से अंडे की भुर्जी वजन बढ़ाने में मदद करती है। उसी तरह पनीर भुर्जी भी वेट गेन में मदद कर सकती है। अगर आप दुबले-पतले हैं, तो अपने लंच में पनीर भुर्जी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में ऑलिव ऑयल डालें, इसमें जीरे का तड़का लगाएं। फिर प्याज, टमाटर डालें। इसके बाद पनीर को मैश करके डालें दें, तैयार भुर्जी को आप रोटी के साथ खा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info