विटामिन की कमी से कौन सा रोग होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 14:17

किस विटामिन की कमी से कौन सा रोग होता है? देखें पूरी लिस्ट
किस विटामिन की कमी से कौन सा रोग होता है? हम में से कई लोग इस बात से अनजान होते हैं। आपको बता दें कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संपूर्ण पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों में विटामिंस का भी अपना महत्व होता है। शरीर में विटामिंस की कमी के कारण कई तरह के रोग होने की संभावना होती है। अलग-अलग विटामिन की कमी से अलग-अलग रोग होने की आशंका होती है। आज हम इस लेख में विटामिन की कमी से होने वाले रोगों की लिस्ट के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही इन विटामिंस की पूर्ति के लिए हमें किस तरह के आहार को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से कौन सा रोग होता है?
किस विटामिन की कमी से कौन सा रोग होता है?
विटामिन ए (Vitamin A)

शरीर में विटामिन ए की कमी से अधिकतर मामलों में आंखों से जुड़ी परेशानी होने की संभावना होती है। हालांकि, यह हमारे शरीर के कई अंगों जैसे - स्किन, बालों, ग्लैंड्स, दांतों और मसूड़ों के लिए जरूरी होता है। शरीर में विटामिन ए की कमी से रतौंधी और आंखों के आसपास सफेद हिस्से में धब्बे की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा यह हमारे ब्लड में कैल्शियम का स्तर बनाए रखने में मददगार होता है, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। ऐसे में विटामिन ए संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन ए की कमी से स्किन से जुड़ी बीमारियां होने की संभावना भी होती है।
विटामिन बी (Vitamin B)

विटामिन बी में कई कॉम्पलेक्स होते हैं, जिसमें बी1, बी2, बी3, बी5, बी6, बी7 और बी12 शामिल हैं। यह हमारे शरीर में जीन और डीएनए के निर्माण में मददगार होता है। शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण भी विटामिन बी की मदद से ही किया जाता है। शरीर में विटामिन बी की कमी से बेरी-बेरी होने की संभावना अधिक होती है। इसके अलावा विटामिन बी की कमी से एनीमिया, मानसिक समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है। विटामिन बी की पूर्ति के लिए मछली, मीट, अंडा जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
विटामिन सी (Vitamin C )

शरीर में विटामिन सी की कमी से अधिकतर मामलों में स्कर्वी यानि मसूड़ों से जुड़ी परेशानी होने की संभावना होती है। इसके अलावा शरीर में विटामिन सी की कमी से इम्यूनिटी वीक हो सकती है। इसके अलावा इसकी कमी से शरीर में थकान, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, मासंपेशियों की कमजोरी, मसूड़ों से खून आना और टांगों में चकत्ते जैसे परेशानी हो सकती है।

शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए मौसमी, आंवला, नींबू, संतरा, कटहल, अंगूर, पुदीना, टमाटर जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
विटामिन डी (Vitamin D)

शरीर में विटामिन डी की कमी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। साथ ही इसकी वजह से हाथ और पैरों की हड्डियां टेढ़ी हो सकती है। शरीर में विटामिन डी की कमी से मोटापा बढ़ सकता है। सूर्य की किरणों को विटामिन डी का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। अगर आप शरीर में विटामिन डी की पूर्ति करना चाहते हैं, तो कम से कम 15 मिनट तक सूर्य की रोशनी में बैठें। इसके अलावा दूध, दही, चिकन, अंडे इत्यादि खाद्य पदार्थों के सेवन से विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है।
विटामिन ई (Vitamin E)

शरीर में विटामिन ई की कमी से प्रजनन क्षमता पर विपरीत असर पड़ सकता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन ई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखता है। यह एक घुलनशील विटामिन है। हमारे शरीर में यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। शरीर में विटामिन ई की पूर्ति के लिए ड्राई फ्रूट्स, सूरजमुखी के बीज, शकरकंद, सरसों इत्यादि का सेवन किया जा सकता है।
विटामिन के (Vitamin K)

शरीर नें विटामिन के की कमी से ऐंठन, हीमोफीलिया जैसी बीमारी होने की संभावना होती है। इसकी पूर्ति के लिए दूध, पनीर, दही इत्यादि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा मांसाहारी युक्त भोजन का सेवन करने के लिए चिकन, अंडे इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि स्वस्थ शरीर के लिए विटामिंस बहुत ही जरूरी है। ऐसे में इसकी पूर्ति के लिए हमें अपने खाद्य पदार्थों में संपूर्ण आहार को शामिल करने की आवश्यकता होती है। अगर आपके शरीर में किसी भी विटामिंस की कमी है, तो डॉक्टर की सलाह पर इन विटामिंस का सेवन जरूर करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info