वर्जिना से गाढ़ा सफेद स्राव किस कारण से होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:11


कब होती है इसकी शुरुआत

आमतौर पर गर्ल्स को वाइट डिस्चार्ज (vaginal fluid) उनके पहले मासिक धर्म के बाद शुरू होता है। फिर यह हर महीने पीरियड्स के पहले और बाद में हो तो सामान्य ही माना जाता है। अगर इसके साथ कुछ परेशानियां ना जुड़ी हों तब।

गर्भावस्था या हॉर्मोन्स में बदलाव

कई स्थितियों में वाइट डिस्चार्ज कम या ज्यादा हो सकता है। गर्भावस्था, हॉर्मोन्स में बदलाव या वजाइनल इंफेक्शन के कारण डिस्चार्ज की मात्रा कम या अधिक हो सकती है। साथ ही इसके कलर में बदलाव होता है और इससे तेज स्मेल आ सकती है।

​इस रंग का डिस्‍चार्ज होता है नॉर्मल

अधिकतर महिलाओं को पीरियड सर्कल के दौरान कई प्रकार का वाइट डिस्चार्ज होता है। सामान्य स्थिति में एक दिन में एक चम्मच के आसपास साफ वाइट डिस्चार्ज होता है। यह गाढ़ा या पतला हो सकता है। इसका रंग सफेद हो और इसमें किसी तरह की स्मेल ना आ रही हो तो यह सामान्य है। कई बार यह हल्के पीले रंग का भी हो सकता है।

​पीरियड की डेट से कुछ दिन पहले

पीरियड की डेट से कुछ दिन पहले होने वाला वाइट डिस्चार्ज कोशिकाओं और द्रव से भरा होता है। इसका रंग कभी-कभी हल्का पीला भी हो सकता है। परंतु अगर इसके कारण आपको खुजली, जलन या वजाइना में कोई और समस्या नहीं हो रही है, तब तक यह सामान्य माना जाता है।

​ऑवलूशन के समय

वाइट, स्मेल फ्री और पतला या गाढ़ा वाइट डिस्चार्ज पीरिड्स आने का संकेत भी होता है। अगर यह क्रीमी सफेद डिस्चार्ज खिंचा हुआ और मोटा होना शुरू हो जाए तो आमतौर पर यह इस बात का संकेत होता है कि आपकी बॉडी में ओवल्युशन हो रहा है।

​ये हो सकते हैं वाइट डिस्चार्ज के कारण

वाइट डिस्चार्ज सही हो तो कोई दिक्कत नहीं, लेकिन कई बार यह इंफेक्शन के कारण भी होता है। इस समय यह मात्रा में अधिक और स्मेल वाला हो सकता है। इस कारण गर्ल्स को वजाइना में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। बैक्टेरियल इंफेक्शन होने पर इस फ्लयूड का रंग असामान्य गाढ़ापन लिए हुए एवं दुर्गंधयुक्त होता है।

यह Yeast Infection भी हो सकता है या किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी। मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान वेजाइना से पानी जैसा बहने वाला दुर्गन्धरहित चिपचिपा, पतला और सामान्य माना जाता है।

​व्हाइट डिस्चार्ज के मेन फैक्टर

प्राइवेट पार्ट की ठीक तरह से साफ-सफाई न रखना
किसी स्थिति में ज्यादा घबराहट होना
नए पुरुष के साथ सेक्सुअल संबंध बनाना
बार बार अबॉर्शन कराना
किसी तरह के संक्रमण के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी
शरीर में पोषक तत्वों की कमी
लंबे समय तक या अनियमित रक्तस्राव या स्पॉटिंग
एंटीबायोटिक्स या स्टेरॉयड का उपयोग
मासिक धर्म चक्र के माध्यम से हार्मोनल परिवर्तन
आम तौर पर कम योनि लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया होते हैं

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info