लौंग खाने से गर्भपात हो सकता है क्या?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 10:31

डॉक्‍टर आपकी स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति को समझने और जांच के बाद बता पाएंगे कि आपको लौंग खानी चाहिए या नहीं। गर्भवती महिलाएं खाने में लौंग डालकर खा सकती हैं। आप दवा के रूप में सीधी लौंग खाने की गलती न करें।

क्या गर्भावस्था के दौरान लौंग का सेवन करना सुरक्षित है-

एक्सपर्ट के अनुसार, जब लौंग का इस्तेमाल खाने में स्वाद देने के लिए किया जाता तब तक इसका सेवन करना सुरक्षित होता है। इसका मतलब है कि आप खाने में इसका इस्तेमाल कम मात्रा में करती है जिससे आपको कोई खतरा नहीं होता है। आप खड़ी लौंग और या पाउडर दोनों ही रूप में इसका उपयोग कर सकती हैं। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान लौंग के तेल का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता है, आप इसका उपयोग न करें तो बेहतर होगा। आपको कोल्ड कफ या दाँतों के दर्द जैसी समस्या के लिए इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान भले ही लौंग का सेवन खतरनाक नहीं है पर आपको इसके इस्तेमाल के लिए आपका डॉक्टर आपकी हेल्थ के हिसाब से आपके बेहतर राय दे सकेंगे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info