लंबी जिंदगी जीने का राज क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 9th Mar 2023 : 12:10

लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं तो आज से ही अपनाएं ये 5 तरीके, मिलेगा फायदा :-

लंबी उम्र तक जीने का ये है सही तरीका-

विटामिन डी का सेवन
विटामिन डी की कमी एक आम वैश्विक समस्या है. दुनिया भर में लगभग 1 बिलियन लोगों में विटामिन डी की कमी है. दरअसल, विटामिन डी मजबूत हड्डियों, मांसपेशियों और इम्‍यूनिटी को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है. वैसे तो हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से सूरज की रोशनी के संपर्क में आकर विटामिन डी बनाता है. लेकिन इसकी कमी होने पर आप अपने डाइट में सैल्मन, टूना और डेयरी (जो कि फोर्टिफाइड होते हैं) जैसी चीजों को शामिल कर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं. इसकी कमी आपके आयु को कम कर सकती है.

सकारात्‍मक सोच
खुश रहना और आशावादी होना जीवन काल को बढ़ाने में काफी मदद करता है. अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक सोच रखते हैं और आशावादी विचार के साथ जीवन जीते हैं तो ये आपके दीर्घायु होने और बीमारियों से बचे रहने में काफी मदद करता है. इसके और भी कई फायदे होते हैं.

स्‍क्रीन टाइम कम करना
आप जितना अधिक सोशल मीडिया पर समय बिताएंगे, आपकी नींद उतनी कम होती जाएगी. कम नींद की वजह से शरीर रात के समय खुद को हील नही कर पाता और एजिंग प्रोसेस तेजी से बढ़ने लगता है. इससे डिप्रेशन, स्‍ट्रेस, इंफ्लामेशन होने लगते हैं और उम्र कम होने लगती है. इसलिए जरूरी है कि आप स्‍क्रीन टाइम को जल्‍द से जल्‍द कम करें और सोने के पैटर्न में सुधार लाएं.

मशरूम का सेवन
अगर आप डाइट में मशरूम को शामिल करें तो इससे आपके हेल्‍थ को काफी फायदा मिलेगा और आप अधिक दिनों तक जी सकेंगे. मशरूम में विटामिन डी, सेलेनियम, एर्गोथायोनीन और ग्लूटाथियोन पाया जाता है जो ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस और फ्री रेडिकल्‍स डैमेज को तेजी से हील करता है. इसमें और भी कई फायदे हैं जो हमारे शरीर के जरूरी अंगों को हील करने और हेल्‍दी रखने में काफी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: बच्चों के ड्रिंक्स को लेकर सभी पैरेंट्स बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी कोई परेशानी

7 से 9 घंटे की नींद
नींद की कमी कई बीमारियों जैसे टाइप 2 मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और अवसाद को बढ़ाता है और ये बीमारियां आपके जीवनकाल को कम करती है. नींद की कमी मानसिक बीमारियों को भी बढ़ाने का काम करती हैं. ऐसे में अगर आप 7 से 9 घंटे की नींद लें तो आप इन बीमारियों से बच सकते हैं और लंबी उम्र जी सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info