लटकने से हाइट बढ़ती है क्या?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 10:11

अगर बच्चे को 10-11 साल की उम्र से लटकने वाली एक्सरसाइज का अभ्यास कराया जाता है, तो उसका शारीरिक पोश्चर बेहतर होता है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज लंबाई बढ़ाने में मदद कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं कि सिर्फ लटकने वाली एक्सरसाइज करने से आपकी हाइट बढ़ जाएगी। व्यक्ति की हाइट उसके माता-पिता से मिले आनुवांशिक गुणों पर सबसे ज्यादा निर्भर करती है। अगर आपके परिवार में सभी लोग लंबे हैं तो इससे आपकी लंबाई भी ज्यादा रहेगी। लेकिन अगर माता-पिता में से किसी एक की हाइट कम है तो इससे आपकी लंबाई कम हो सकती है। इसके अलावा संतुलित आहार, हार्मोनल बदलाव, जलवायु आदि पर निर्भर करती है। शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी के कारण भी आपकी लंबाई कम हो सकती है। इसके अलावा कुछ बीमारियों के कारण भी आपकी हाइट पर फर्क पड़ता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info