लिवर को फिट रखने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:55

लिवर के लिए खतरनाक हैं ये चीजें, जानिए लिवर को फिट रखने के लिए क्या करें?

Healthy Liver: लिवर को स्वस्थ बनाने के लिए खाने-पीने ख्याल रखें. ज्यादा तला-भुना खाना और पैक्ड फूड आपके लिवर का दुश्मन है. हेल्दी खाना और ओमेगा 3 से भरपूर चीजें लिवर को फिट रखती हैं.


स्वस्थ लिवर


लिवर और कॉलेस्ट्रॉल के बीच संबंध है. अगर आपका लिवर हेल्दी रहेगा तो कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ेगा. अगर कॉलेस्ट्रॉल ज्यादा है तो इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है. यानि लिवर और हार्ट को हेल्दी रखने के बीच भी एक कनेक्शन है. वो ये कि आपको इन दोनों अंगो को सुचारू रूप से चलाने के लिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखना जरूरी है. लिवर के लिए ज्यादा ऑयल, जंक फूड, शराब या फिर ज्यादा पेनकिलर दवाएं खतरनाक है. आइये जानते हैं कौन सी चीजें लिवर की दुश्मन हैं और कौन सी चीजों से लिवर हेल्दी बनता है.

लिवर के लिए खतरनाक हैं ये चीजें
1- शराब है हानिकारक- लिवर को हेल्दी बनाना है तो आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. शराब लिवर के लिए बेहद नुकसानदेह है. अगर आप शराब पीते हैं तो हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार ही पिएं और 1 छोटे पैग से ज्यादा मात्रा में न पिएं.
2- तला भुना न खाएं- लिवर को हेल्दी बनाने के लिए ज्यादा तला-भुना खासतौर से ट्रांस फैट या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाने से परहेज करना चाहिए. इससे लिवर पर जोर पड़ता है.
3- पैक्ड फूड हैं हानिकारक- लिवर को हेल्दी रखना है तो सभी तरह के पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड जैसे बिस्किट, कुकीज, मट्ठी, पेस्ट्री, केक, आइसक्रीम, भुजिया और चिप्स खाना बंद कर दें. डाइट से जंक फूड जैसे पिज्जा और बर्गर भी हटा दें.
4- ज्यादा पेनकिलर न खाएं- लिवर को हेल्दी बनाना है तो ज्यादा पेनकिलर जैसे कॉम्बिफ्लेम, ब्रूफेन, वॉवरेन आदि के सेवन से बचें. इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन भी सीमित ही करें.
5- स्टेरॉइड से बचें- स्टेरॉइड का ज्यादा इस्तेमाल करना भी लिवर, हार्ट और किडनी के लिए हानिकारक है. आपको डॉक्टर की सलाह के बिना किसी तरह की स्टेरॉइड क्रीम और इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे लिवर पर बुरा असर पड़ता है.

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
1- लिवर को हेल्दी रखने के लिए और डिटॉक्सिफाइ करने के लिए अलोवेरा जूस, आंवला जूस और वेजिटेबल जूस जरूर पिएं. आप चाहें तो इन तीनों चीजों को मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं.
2- आपको बैलेंस्ड डाइट लेनी चाहिए. जिसमें भरपूर फाइबर वाली चीजें जैसे गेहूं, ज्वार, बाजरा, जई, दलिया, स्प्राउट्स, ओट्स और दालें शामिल करें.
3- लिवर को फिट रखने के लिए हरी सब्जियां, साग, शलजम, बीन्स, मटर और दूसरी सब्जियां जरूर खाएं.
4- डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे सनफ्लावर सीड्स, अलसी सीड्स को डाइट में शामिल करें. इनमें ओमेगा फैटी एसिड और फॉलिक एसिड होता है जो लिवर को हेल्दी रखते हैं.
5- खाने में मेथी, लहसुन, प्याज, हल्दी, सोयाबीन जैसी चीजें जरूर शामिल करें. इससे कॉलेस्ट्रॉल कम होता है और लिवर हेल्दी बनता है.
6- रोजाना अखरोट और बादाम खाने से लिवर हेल्दी बनता है. आपको रोज 5-6 बादाम खाने चाहिए. इससे लिवर मजबूत होतै है और कॉलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है.
7- खाने में मीठा कम शामिल करें. खासतौर से सफेद चीनी की बजाय गुड़ का सेवन करें. मीठे के लिए आप शहद या खांड भी खा सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info