लड़कों की हाइट कब तक बढ़ती है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

ज्यादातर लड़कों की 16 साल की उम्र तक हाइट बढ़नी बंद हो जाती है लेकिन उनकी मांसपेशियों का विकास जारी रह सकता है.

लड़कों में यौवनारम्भ प्राय: 12 साल की उम्र में हो जाता है और लगभग 16 साल की उम्र तक अधिकांश लड़के अपनी अधिकतम लंबाई या कद प्राप्त कर लेते हैं। लगभग 10% मामलों में यह 18 साल तो कुछ दुर्लभ मामलों में यह 21 साल भी हो सकती है। किसी भी लड़के (या लड़की) की लंबाई उसके माता पिता की लंबाई, पर निर्भर करती है। अगर कोई लड़का अपने पिता (कुछ मामलों में दादा यदि दादी की लंबाई औसत से कम हो) से अधिक लंबा हो गया है तो पूरी संभावना है कि उसने अपनी अधिकतम लंबाई प्राप्त कर ली है।

यदि कोई लड़का अपने विकास को लेकर बहुत चिंतित हैं और चाहता है कि उसकी लंबाई थोड़ी और बढ़ जाये तो यौवन काल में (12 से 18 साल) आप निम्न नुस्खे आजमा सकते हैं: -

1 हाथों के बल लटकना।

2 सीधा खड़ा होना और खुद को ऊपर की ओर खींचना, जिसे योग में ताड़ासन कहा जाता है।

3 संतुलित आहार लेना, जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो।

4 साइकिल चलाना।

कुछ बातें हैं जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है जैसे: -

1 आपके खड़े होने का ढंग उचित होना चाहिए यानी, आपको सीना तान कर बिना झुके बिल्कुल सीधा खड़ा होना चाहिए।

2 अगर आप मोटे हैं तो आपको कुछ वजन कम करने की कोशिश करनी चाहिए, इससे आपको बहुत मदद मिलेगी।

3 जब आप सोते हैं, तो अपने पैरों और पूरे शरीर को सीधा रखने की कोशिश करें, क्योंकि नींद में वृद्धि के लिए उत्तरदायी हार्मोन का स्राव होता है।

4 बहुत अधिक वजन उठाने से बचें (जिम में), इससे आपकी ऊंचाई प्रभावित हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info