लड़के बिस्तर क्यों गीला करते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:46

नींद में बिस्तर गीला करना यानी सोते वक्त पेशाब छूट जाना एक स्वास्थ्य समस्या है। यह समस्या सौ में एक व्यक्ति को हो सकती है। इस बीमारी को मेडिकल भाषा में एनुरेसिस कहा जाता है। यह रोग पुरुषों में ज्यादा होता है और महिलाओं में कम। रात में होने वाली इस समस्या को मेडिकल भाषा में नॉकटर्नल एनुरेसिस कहते हैं। यदि दिन में भी पेशाब छूट जाए या जगे रह कर भी कोई व्यक्ति पेशाब रोक न सके, तो इस समस्या को यूरीनरी इनकान्टिनेंस कहते हैं, जिसके कारण अलग हैं और यह प्राय: गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या के कारण उत्पन्न होती है।

कारण- नॉकटर्नल एनुरेसिस के कई कारण हैं। कई बीमारियां इस रोग का कारण बनती हैं। जैसे...

- पेशाब की थैली का कैंसर होना।

- मधुमेह या डाइबिटीज होना।

- रीढ़ की हड्डी में चोट लगना।

- पेशाब के रास्ते में संक्रमण (यूटीआई)।

- पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढऩा।

- खर्राटे लेना।

- हाई ब्लडप्रेशर की समस्या।

इसके अलावा डर, घबराहट, तनाव, उलझन, अत्यधिक चाय या कॉफी

पीना, तम्बाकू और शराब का अत्यधिक सेवन और मस्तिष्क में चोट के कारण भी एनुरेसिस की समस्या पैदा हो सकती है। इसी तरह गहरा मानसिकआघात भी इस रोग का कारण हो सकता है। तंत्रिका तंत्र से संबंधित रोग

(न्यूरोलॉजिकल डिजीज) जैसे फालिज, आनुवांशिक कारण भी एनुरेसिस की समस्या पैदा कर सकते हैं। अल्जाइजर डिजीज और डिमेन्शिया नामक रोग भी इस रोग के कारण हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info