रोज मूंग की दाल खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:48

रोजाना मूंग दाल खाने के 7 बेमिसाल फायदे -

1. वेट-लॉसः

मूंग दाल को आप अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है. इसे आप दाल और खिचड़ी के रूप में खा कर सकते हैं.

2. एनर्जीः

मूंग दाल में आयरन, पोटैशि‍यम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने और एनर्जी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.

3. कोलेस्ट्रॉलः

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर मूंग दाल का सेवन लाभकारी माना जाता है, मूंग दाल के सेवन से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को शरीर से हटाने में मदद मिल सकती है.

4. पाचनः

मूंग की दाल को पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. क्योंकि ये आसानी से पच जाती है. पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए आप मूंग दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. मूंग दाल से पेट की गर्मी को भी दूर किया जा सकता है.

5. डायबिटीजः

डायबिटीज की समस्या ब्‍लड में मौजूद शुगर के लेवल बढ़ने के कारण होती है. इस समस्या से बचने के लिए मूंग दाल को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

6. इम्यूनिटीः

मूंग दाल को इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं.

7. ब्लड प्रेशरः

दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नशियम होता है. फाइबर आंतों से गंदगी को बाहर निकालने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info