रोजाना पिस्ता कैसे खाएं?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 11:13

एक दिन में कितना खाएं पिस्ता, जाने क्या है फायदा और नुकसान-Ek Din Me Kitna Khae Pista Jane Kya Hai

पिस्ता एक ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पिस्ता (Pista) का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। पिस्ता में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी-6, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे गुण पाए जाते हैं। साथ ही पिस्ता एंटीआक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। लेकिन पिस्ता खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए एक दिन में कितना पिस्ता खाना चाहिए।
पिस्ता का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए एक दिन में 15 से 20 ग्राम पिस्ता का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा पिस्ता का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

पिस्ता खाने के फायदे

हड्डियां होती हैं मजबूत

पिस्ता का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना पिस्ता का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी काफी हद तक छुटकारा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पिस्ता का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में विटामिन ए पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना पिस्ता का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

पिस्ता का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि पिस्ता एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना पिस्ता का सेवन करना चाहिए।

हार्ट रहता है हेल्दी

पिस्ता का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता का रोजाना सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पिस्ता का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमदं माना जाता है। क्योंकि पिस्ता एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना पिस्ता का सेवन करता है, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

पिस्ता का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। अगर ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

पिस्ता खाने के नुकसान

किडनी संबंधी समस्या हो सकती है

पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney) संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि पिस्ता में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और अगर ब्लड में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो जाए, तो किडनी डैमेज हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है लो

पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर (Sugar) लेवल काफी लो हो सकता है। इसलिए अगर कोई डायबिटीज का मरीज पहले से शुगर लो होने की दवा खा रहा है, तो उसे अधिक मात्रा में पिस्ता का सेवन नहीं करना चाहिए।

पेट संबंधी समस्या हो सकती है

पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है। साथ ही पेट दर्द (Stomach Pain) और कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info