रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Wed 1st Mar 2023 : 11:59

ठंडे दिमाग से बच्चे को कराएं शांत

कई माता-पिता अपने बच्चों को चिल्लाकर शांत कराने लगते हैं। ऐसा करने से बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इससे बच्चा चुप होने के बजाय और अधिक रोने लग सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए सबसे पहले खुद को शांत और ठंडा करें। इसके बाद बच्चे के पास जाकर उन्हें ठंडे दिमाग से शांत कराएं।

वहीं, अगर आपके बच्चे की ग्रोइंग एज है, तो उन्हें शांत कराने जाएं। अगर वह कंबल या फिर किसी सहारे को लेकर रो रहा है, तो इस स्थिति में उन्हें कुछ समय के लिए रोने दें। लेकिन ध्यान रखें कि इस दौरान आपके उन पर ध्यान देने की जरूरत है कि वह कब शांत हो रहा है।

अपने शब्दों पर रखें कंट्रोल

बिना वजह रोते बच्चे को देखकर माता-पिता आग-बबूला हो जाते हैं। इस दौरान वे उन्हें शांत कराने के बजाय अपशब्दों का इस्तेमाल कर देते हैं। इसका असर आपके बच्चे पर पड़ सकता है। इसलिए कभी भी रोते हुए बच्चे के सामने गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। उन्हें चुप कराते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें।

सीखने में करें मदद

कुछ बच्चे सीखने के दौरान कुछ गलती होने पर रोने लगते हैं। ऐसे में माता-पिता का फर्ज है कि उन्हें डांटने के बजाय उनके सीखने में उनकी मदद करें। साथ ही उन्हें समझाएं कि सीखने के दौरान छोटी-मोटी गलती होना सामान्य है। इससे रोने के बजाय आगे बढ़ना सबसे सही ऑप्शन हो सकता है।

कुछ अन्य उपाय

थोड़ी देर के लिए बच्चे को रोने दें। इसके बाद उनके पास जाएं।
उन्हें शुरु में गले लगाकर चुप कराएं। अगर वह मान नहीं रहे हैं, तो थोड़े समय के लिए छोड़ दें। हालांकि, बाद में जरूर देखें कि वह चुप हुआ है या नहीं।
बच्चों की हर डिमांड को पूरा न करें। इससे बच्चा हर छोटी से छोटी बातों पर रोने लगता है।
चुप कराने के लिए आप उन्हें किसी चीज की लालच दे सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इससे आपका बच्चा बिगड़े न।

रोते हुए बच्चों को चुप कराने के लिए माता-पिता को शांत दिमाग से उनके पास जाना चाहिए। साथ ही बच्चों को एक अच्छी परवरिश दें। ताकि वह सीख सकें कि रोने से हर चीज का सॉल्यूशन नहीं मिलता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info