रेटिना स्वास्थ्य में सुधार कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 17:05

रेटिना में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। विटामिन सी रक्त वाहिकाओं सहित हमारी आंखों के ऊतकों को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक से रेटिना के स्वास्थ्य को भी बढ़ाया जा सकता है।

आंखों की रोशनी में सुधार और दृष्टि को बढ़ाने के लिए ये देसी नुस्खे हो सकते हैं मददगार-

बादाम, सौंफ और मिश्री ये एक आयुर्वेदिक उपचार है. माना जाता है कि इससे आंखों को बड़े फायदे होते हैं. मिश्रण में तीनों सामग्री के इस्तेमाल से आंखों की रोशनी बढ़ती है. नुस्खा तैयार करने के लिए आपको 7 दाने बादाम, 5 ग्राम मिश्री, 5 ग्राम सौंफ की जरूरत होगी.

मिश्रण बनाने का तरीका पाउडर बनाने के लिए सभी सामग्रियों को पीस लें. हर रात सोने से पहले गर्म दूध के साथ एक चम्मच पाउडर का इस्तेमाल करें. 7 दिनों तक रोजाना इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी सुधार में मदद मिलती है.

भीगा बादाम, किशमिश और अंजीर अगर आपकी खराब नजर है या कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो आपको इस देसी इलाज को अपनाना चाहिए. इसके लिए 8 दाना बादाम लेकर रात को पानी में भिगो दें और सुबह में पेस्ट बनाने के लिए पीस लें. पानी में मिश्रित कर उसे पीएं. इससे आंखों की समस्याओं से छुटकारे में मदद मिलेगी. किशमिश और अंजीर भी आंखों की सेहत के लिए शानदार हैं. 15 दाने किशमिश और 2 अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह में खाली पेट उसे इस्तेमाल करें.

आंखों की सेहत के लिए आंवला आंवला आपकी सेहत समेत आंखों के लिए जबरदस्त सामग्री है. हर सुबह एक चम्मच आंवला जूस के इस्तेमाल से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है.

अपनी डाइट में ज्यादा विटामिन और मिनरल शामिल करें अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए, आपको अपनी डाइट में ज्यादा मिनरल और विटामिन शामिल करने की जरूरत होगी. विटामिन ए, सी, जिंक आपकी आंखों के लिए महत्वपूर्ण हैं. विटामिन और मिनरल से भरपूर फूड्स जैसे गाजर, पालक, शकरकंद, ब्रोकोली और स्ट्रॉबेरी खाएं. कॉपर भी आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. इसके लिए तांबे के बोतल से पानी पीना शुरू करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info