रेबीज के लक्षण कितने दिन में दिखते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 13:16

रेबीज सेंट्रल नर्वस सिस्टम की घातक वायरल बीमारी है. रेबीज शब्द का अर्थ है 'पागलपन'. यह आमतौर पर कुत्तों और जंगली मांसाहारी जानवरों (wild carnivorous animals) के काटने से फैलती है. मनुष्यों सहित सभी गर्म खून वाले जानवर (warm-blooded animals) रेबीज संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं. रेबीज के लक्षण ज्यादातर मामलों में तीन महीनों के भीतर नजर आने लगते हैं, लेकिन कुछ दुर्लभ मामलों में कई वर्षों बाद भी ये बीमारी हो सकती है. मानव में रेबीज के फैलने का मुख्य स्रोत कुत्ते है. ऐसे में रेबीज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है.कैसे फैलता है रेबीज का वायरस?

रेबीज का वायरस संक्रमित जानवरों की लार ग्रंथियों (salivary glands) में मौजूद होता है. जब ये संक्रमित जानवर (infected animal) किसी को भी काटता है तो ये वायरस घाव के जरिए शरीर में प्रवेश कर जाता है. फिर मस्तिष्क तक पहुंचता है और सेंट्रल नर्वस सिस्टम में स्थापित हो जाता है. कुछ समय बाद यह नसों के माध्यम से लार ग्रंथियों (salivary glands) में फैल जाता है. इससे अक्सर मुंह में झाग पैदा होता है. संक्रमण के चार से छह सप्ताह के बीच बीमारी के डेवलप होने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है. हालांकि इसका इनक्यूबेशन पीरियड 10 दिनों से आठ महीने के बीच का है. यानी आठ महीनों के भीतर कभी भी ये बीमारी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info