रेड ब्लड सेल्स कम होने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 14:52

रेड ब्लड सेल्स (लाल रक्त कोशिकाओ) की कमी को दूर करते हैं ये 5 पोषक तत्व, रेड सेल्स की कमी से होती हैं ये बीमारियां
रात में चैन की नींद सोने के बाद क्या आप अगली सुबह खुद को बहुत थका हुआ महसूस पाते हैं? या फिर कभी-कभार आपको अचानक दिन में सब काला-काला दिखाई देने लगता है? अगर आप लगातार इस प्रकार की स्थिति से गुजर रहे हैं तो निश्चित रूप से यह एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का संकेत है, जिसे एनीमिया यानी की खून की कमी के रूप में भी जाना जाता है। खून की कमी का अर्थ है कि आपके शरीर में लाल रक्त कोशिका (आरबीसी) (red blood cell (RBC) की संख्या कम हो गई है।

बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि आरबीसी, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होते हैं और जब शरीर में इनकी संख्या कम हो जाती है, तो आपके शरीर को पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। खून की कमी अक्सर आपको अवसाद, समय से पहले प्रसव, संक्रमण का अधिक जोखिम और अन्य जटिलताओं के विकास के जोखिम को बढ़ाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें, जो आरबीसी को बढ़ाने में मदद करता है। इस लेख में हम आपको ऐसे 5 पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी डाइट का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए।
आयरन वाले फूड्स

एनीमिया का सबसे आम कारण है आयरन की कमी और इससे उबरने के लिए आपको अधिक से अधिक आयरन वाले फूड्स खाने चाहिए। आयरन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं पर पाया जाने वाला प्रोटीन है जो आरबीसी काउंट बढ़ाने में मदद करता है। आयरन के कुछ सामान्य स्रोत।

रेड मीट
फलियां
अंडे
बीन्स
ड्राई फ्रूट

फोलेट

फोलेट एक प्रकार का विटामिन बी है, जो बोन मैरो में लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। फोलेट सप्लीमेंट को फोलिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है। हमारा शरीर फोलेट का प्रयोग हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने के लिए करता है। इस पोषक तत्व की कमी के कारण लाल रक्त कोशिकाओं को बनने में मुश्किल होती है।

फोलेट के कुछ उत्कृष्ट स्रोत

पालक
मटर
मसूर
पत्तेदार हरी सब्जियां

विटामिन बी 12

आरबीसी के निर्माण में विटामिन बी -12 बहुत अहम भूमिका निभाता है। इस पोषक तत्व की कमी के कारण आरबीसी का विकास असामान्य होता है और इन्हें बढ़ने में बाधा आती है, जिसे मेगालोब्लास्टिक एनीमिया कहते हैं। इस पोषक तत्व के प्रमुख स्त्रोत हैं

डेयरी उत्पाद
रेड मीट
मछली
शेलफिश

इसके अलावा, ब्रेकफास्ट सीरियल्स को विटामिन बी 12 के साथ फोर्टिफाई किया जा सकता है।
कॉपर

भले ही कॉपर सीधे आरबीसी के उत्पादन में मदद न करता हो लेकिन यह आरबीसी को आयरन पहुंचाने में मदद करता है। कॉपर का कम सेवन इस पूरी प्रक्रिया को कठिन बना सकता है। लेकिन आप अपनी डाइट में शेलफिश, चेरी और मछली जैसे फूड्स का सेवन कर कॉपर इनटेक को बढ़ा सकते हैं, जिससे आरबीसी का उत्पादन आसान हो सकता है।
विटामिन सी

कॉपर की तरह, विटामिन सी भी आरबीसी के उत्पादन में सीधे प्रभावित नहीं करता है, लेकिन शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ का सेवन आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। अगर आप नॉन हीमोग्लोबिन फूड्स के साथ विटामिन सी से समृद्ध फूड्स खाते हैं तो आपके शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info