रक्त के थक्कों को कैसे रोकें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:40

खून के थक्के को रोकने के लिए उपाए (blood clot prevention in hindi)

नियमित करें व्यायाम

यदि आप अपने जीवन में कुछ समय व्यायाम को देंगे तो इससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहेगा। जब आप व्यायाम करते है तो शरीर की सभी रक्त वाहिकाओं में रक्त का संचार ठीक से होता है और रक्त के थक्के जमने की संभावना भी कम हो जाती है। इसके अलावा, जो व्यक्ति मोटापे से परेशान है, तो वो ऐसा करके अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। हमने आपको ये तो बता ही दिया हैं कि मोटापा खून के थक्कों के बनने का एक कारण हो सकता है। यदि ऐसा होता है, तो उस व्यक्ति को दिल का दौरा तक पड़ सकता है और ब्रेन हैमरेज भी हो सकता है।


शरीर पर करें मालिश

हफ्ते में एक बार अपने पूरे शरीर की मालिश करें क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर में खून का प्रवाह सही तरीके से होगा। यदि आपके शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द या सूजन है तो उस जगह पर हल्के हाथों से तेल मालिश करें, इससे आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।

धूम्रपान ना करें

जो लोग धूम्रपान करते है वह उनकी सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है क्योंकि इससे रक्त नलिका की मांसपेशियां कमजोर होती है। नतीजा ब्लड क्लॉटिंग की संभावना बढ़ जाती है। बल्कि इससे शरीर में कई अन्य बीमारियां भी होती है। जैस मधुमेह, हृदय रोग, किडनी संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।

पौष्टिक भोजन करें

जब आपके शरीर में कमजोरी होती है तो ये आपके आहार में पौष्टिक भोजन की कमी के कारण हो सकती है। कई बार इसकी वजह से इंसान के शरीर में बहुत सी दिक्कते होती है और उन्हें कई तरह की बीमारी भी हो सकती है। इसलिए आप किसी भी तरह की बीमारी से बचना चाहते है तो एक पौष्टिक आहार का ही सेवन करें।

तनाव से रहे दूर

यदि आप तनाव लेते है तो ये आपको किसी बड़ी बीमारी का शिकार बना सकता है इसलिए ये जरुरी है की आप बिल्कुल भी तनाव ना लें। इससे आप खुद को आसानी से स्वस्थ रख पांएगे। वैसे भी तनाव लेने से कोई भी समस्या हल नहीं होती है। बल्कि ये आपके शरीर में कई बीमारियों को बढ़ाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info