रात को चेहरे पर घी लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:00

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं देसी घी, झुर्रियां और ड्राई स्किन जैसी इन 4 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

चेहरे पर देसी घी लगाने के फायदे: रात में चेहरे पर देसी घी लगाना कुछ सबसे पुराने घरेलू उपायों में से एक है। इससे स्किन में निखार आने के साथ कई सारी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

रात में चेहरे पर देसी घी लगाने के फायदे: सर्दियों में लोगों को कई प्रकार की स्किन समस्याएं परेशान करती हैं। जैसे कि कभी ड्राई स्किन के कारण एग्जिमा, तो कभी डिहाइड्रेशन के कारण डल स्किन और झुर्रियों की समस्या। ऐसी स्थिति में आपके लिए रात में चेहरे पर देसी घी लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सर्दियों में अगर आप रात में चेहरे पर देसी घी लगा कर सोते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं से आपको निजात मिल सकता है। कैसे, जानते हैं।

रात में चेहरे पर देसी घी लगाने के फायदे -Desi ghee lagane ke fayde in hindi
1. झुर्रियां नहीं होंगी

देसी घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि झुर्रियों को कम करने में मददगार है। ये देसी घी स्किन के पोर्स में नमी भरता है और कोलेजन बूस्ट करता है, जिससे आपको झुर्रियां नहीं होंगी। इसके अलावा अगर आपके चेहरे पर हल्के फाइन लाइन्स भी हैं तो ये इसे कम करने में कारगर है। 
लिवर डिटॉक्स के लिए पिएं ये 4 जूस, कम होगा कोलेस्ट्रॉल और पाचन तंत्र रहेगा तेज
2. ड्राई स्किन में कारगर

ड्राई स्किन की समस्या में देसी घी लगाना काफी फायदेमंद है। ये स्किन को अंदर से नरिश करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसकी अच्छी चीज ये है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में नमी को लॉक कर देते हैं और इसकी बनावट को बेहतर बनाते हैं। 
3. डल स्किन में फायदेमंद

डल स्किन में देसी घी लगाना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, जब आप रेगुलर इसे लगाते हैं तो ये स्किन को अंदर से निखरने में मदद करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स पिग्मेंटेशन को कम करते हैं। इस तरह ये डल स्किन की समस्या में फायदेमंद है। 
अब दांतों का पीलापन नहीं करेगा शर्मिंदा, इन घरेलू उपायों की मदद से सफेद दिखने लगेंगे पीले दांत
4. ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएगा

चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन ही स्किन की चमक बढ़ाने और इसे कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। जब आप देसी घी को अपने चेहरे पर लगा कर कुछ देर मसाज करते हैं तो ये चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है। 

इसलिए रात में सोने से पहले अपने हाथ में थोड़ा सा देसी घी लें। फिर दोनों हाथों से इसे मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर हल्के हाथों से चेहरे को मसाज दें और सो जाएं। सुबह उठ कर ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info