रात में हल्दी वाला दूध पीने के क्या फायदे हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:24

हल्दी वाला दूध पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही स्वास्थ्य लाभों से भी भरपूर होता है। बचपन से हम देखते आ रहे हैं कि छोटी-मोटी चोट, वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और बुखार आदि समस्याओं होने पर मम्मी हल्दी वाला दूध जरूर पिलाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है, बल्कि इससे सेहत को कई अद्भुत लाभ भी मिलते हैं। खासकर सर्दियों में तो रात में मम्मी हल्दी वाली दूध जरूर देती है। क्योंकि यह ठंड की समस्याओं के लिए एक अद्भुत टॉनिक है। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें वैसे तो लोग हल्दी वाला दूध सुबह दिन या शाम किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन सोने से पहले इसका सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह आपकी दिनभर की थकान को दूर करने में मदद करता है और स्वस्थ नींद को भी बढ़ावा देता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता है। इस लेख में हम आपको सोने से पहले हल्दी वाला दूध के 6 लाभ बता रहे हैं।

1. नर्वस सिस्टम होता है शांत

जब आप रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं, तो यह मानसिक थकान, चिंता और तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही आपके नर्वस सिस्टमें में सुधार करता है।


2. नींद आती है अच्छी

नर्वस सिस्ट को शांत करके यह आपकी नींद से जुड़ी समस्याओं में सुधार करता है। अनिद्रा, नींद के दौरान बेचैनी और खराब नींद की समस्या दूर करने में हल्दी वाला बहुत लाभकारी है। यह आपको एक अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेने में मदद करता है।


3. सुबह पेट साफ करने में होती है आसानी

सोने से पहले जब आप हल्दी वाली दूध का सेवन करके सोते हैं, तो सुबह मलत्याग में आसानी होती है। इससे कब्ज से बचाव होता है और पेट संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं।
4. घाव जल्दी भरते हैं

चोट के घाव भरने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। यही कारण है कि जब भी बच्चों को खेल-खेल में चोट लग जाती है, तो पेरेंट्स उन्हें हल्दी वाली दूध जरूर पिलाते हैं। यह व्यस्क और बूढे़ लोगों के लिए भी समान रूप से लाभकारी है।

5. दर्द से राहत प्रदान करता है

चोट के घाव की तरह ही हल्दी वाला पीने से शरीर, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-इन्फ्लेमेटरी और प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। जिससे यह सूजन और दर्द से राहत प्रदान करने में बहुत प्रभावी है।


6. त्वचा के लिए लाभकारी है

त्वचा के कील-मुंहासे, दाग-धब्बे और कालापन दूर करने में हल्दी वाला दूध बहुत लाभकारी है। हल्दी त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को कंट्रोल करती है, जो त्वचा को उसका रंग प्रदान करता है। साथ ही मुंहासों की सूजन को कम करती है। यह त्वचा की एलर्जी, खुजली और चकत्ते आदि दूर करने में भी मदद करती है

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info