रात में शरीर में खुजली होने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 11:46

शरीर में दाने और खुजली होने का कारण? ये 4 उपाय हैं इस समस्या का हल

यदि आप खुजली और दाने दोनों से परेशान हैं तो ऐसे में बता दें कि इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं. जानते हैं इनके बारे में...

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को दानों के साथ-साथ खुजली की भी समस्या होती है. ऐसे में बता दें कि यह समस्या स्केबीज रैश कहलाती है. जी हां, सरकोप्ट्स स्कैबी नामक छोटे कण की वजह से व्यक्ति को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है. इसके कारण व्यक्ति की स्किन पर दाने और खुजली के साथ-साथ चकते, लालिमा आदि भी नजर आते हैं. ऐसे में इस समस्या को दूर करने के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि खुजली वाले दाने से कैसे छुटकारा पाया जाए.

इस समस्या को दूर करने के लिए आपके पास नीम के पत्तों का होना जरूरी है. बता दें कि नीम के पत्तों के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटी एलर्जिक गुण पाए जाते हैं. ऐसे में यदि आप प्रभावित स्थान पर नीम का तेल, नीम की पत्तियों का पेस्ट या नीम का साबुन इस्तेमाल करते हैं तो इससे समस्या जल्दी दूर हो सकती है.
इस समस्या को दूर करने में हल्दी भी आपके बेहद काम आ सकती है. जी हां, हल्दी के अंदर एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरस, एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं. ऐसे में यदि आप प्रभावित स्थान पर हल्दी का लेप या रात को सोने से पहले हल्दी के दूध का सेवन करते हैं तो इससे समस्या दूर हो सकती है.
एलोवेरा के इस्तेमाल से भी समस्या को दूर किया जा सकता है. ऐसे में आप प्रभावित स्थान पर एलोवेरा जेल को लगाएं. ऐसा करने से न केवल खुजली दूर हो सकती है बल्कि दानों से भी राहत मिल सकती है.
लौंग का तेल भी दाने और खुजली दोनों में मददगार साबित हो सकता है. बता दें, लौंग के तेल के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल्स मौजूद होते हैं जो न केवल खुजली को दूर कर सकते हैं बल्कि दानों से भी राहत दिला सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info