रात में लेटने पर मुझे मिचली क्यों आती है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:37

रात में जी क्‍यों म‍िचलाता है-

अगर आपका शरीर हद से ज्‍यादा थका हुआ है यानी शरीर में थकान के लक्षण और स्‍ट्रेस है तो आपको जी म‍िचलाने की समस्‍या हो सकती है।

अगर आप रात के समय एंटीबायोट‍िक्‍स या ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल करने की दवा खाते हैं तो भी आपको रात के समय जी म‍िचलाने की समस्‍या हो सकती है, ऐसा होने पर अपने डॉक्‍टर से दवा बदलवा सकते हैं या इलाज जानें।

अगर आप गर्भवती हैं तो हार्मोन में बदलाव के कारण आपको रात के समय जी म‍िचलाने की समस्‍या हो सकती है।
गॉलब्‍लेडर में बीमारी या इंफेक्‍शन के कारण भी रात के समय जी म‍िचलाने की समस्‍या हो सकती है।

अगर आप रात को देर से खाना खाते हैं या ड‍िनर में स्‍पाइसी फूड खाते हैं तो पेट उसे आसानी से पचा नहीं पाता और जी म‍िचलाने की समस्‍या हो सकती है।

रात को अनहेल्‍दी खाने के नुकसान (Unhealthy food during night)

अगर आप देर से खाना खाते हैं और रात में अनहेल्‍दी खाना खाते हैं तो जी म‍िचलाने की समस्‍या हो सकती है। रात को दूर से खाना खाने से खाना डाइजेस्‍ट नहीं हो पाता और खाने के तुरंत बाद अगर आप लेट जाते हैं तो गैस की समस्‍या, कब्‍ज की श‍िकायत आद‍ि हो सकती है। अगर रात को आप ओवरईट‍िंग कर लें तो एक इलायची खा सकते हैं उससे आपको हल्‍का महसूस होगा वहीं भूख लगने पर आप फल खाएं पर अनहेल्‍दी फूड या फास्‍ट फूड का सेवन करने से बचें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info