रातों रात काली गर्दन से छुटकारा कैसे पाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:35

गर्दन का कालापन कैसे दूर करें-Home remedies for dark neck-

1. नियमित मॉइस्चराइजर लगाएं

नहाने के बाद और रात में सोने से पहले नियमित मॉइस्चराइजर लगाएं। ये गर्दन पर त्वचा को मॉइश्चराइज करते हैं और पिग्मेंटेशन को कम करते हैं। त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर एलोवेरा त्वचा में पिगमेंटेशन को कम करते हैं और धीमे-धीमे ड्राकनेस को हल्का करते हैं। इसके साथ यह त्वचा को हाइड्रेट और पोषित भी रखता है।

2. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

धूप में निकलते समय हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। साथ ही एल्ब्यूमिन, कोजिक, लिकोरिस, करक्यूमिन युक्त प्राकृतिक ब्राइटनिंग स्किन क्रीम का इस्तेमाल करें। ये पिगमेंटेशन को कम करता है।

3. बहुत अधिक घर्षण से बचें

गले पर कुछ ऐसा पहनना जो घर्षण का कारण बनता है, जो इससे बचें। किसी भी तरह से स्किन को बहुत अधिक रगड़ने से बचाएं। साथ ही स्किन को साफ रखें इसके लिए स्क्रबिंग की भी मदद लें। रेगुलर नहाते समय गले को स्क्रब करके नहाएं।

4. एप्पल साइडर विनेगर

सेब का सिरका त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं को हटा देती है और आपकी त्वचा को एक प्राकृतिक चमक प्रदान करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दो बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में पानी मिलाएं। इसके बाद, एक कॉटन बॉल लें, इसे घोल में डुबोएं और इसे अपने गले में लगाएं। इसे दस मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो लें।

5. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

डेड सेल्स भी पिंग्मेंटेशन का कारण बनते हैं। अगर आप मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा चमत्कारी तरीके से काम करता है। बेकिंग सोडा गहराई से गंदगी को साफ करता है और स्किन स्किन को भी कम करता है। बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं और इसे गले पर लगाएं। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। एक बार जब यह सूख जाए, तो इसे रगड़ने के लिए गीली उंगलियों का उपयोग करें और फिर पानी से धो लें। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के बाद मॉइस्चराइज करना न भूलें।

6. आलू का रस लगाएं

आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो कि स्किन व्हाइटनिंग में मदद करता है और पिगमेंटेशन से छुटकारा दिला सकता है। आपको बस कुछ महीनों के लिए हर दूसरे दिन 15-20 मिनट के लिए प्रभावित क्षेत्रों पर आलू का रस लगाना है, और आपको एक साफ अंतर दिखाई देगा।

7. नींबू और शहद मिला कर लगाएं

नींबू और शहद मिला कर गले पर लगाने से पिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है।नींबू के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी भी होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और आपकी त्वचा को चमकदार और हल्का करने में मदद कर सकता है। शहद एंटीबैक्टीरियल होने के साथ एक अच्छा मॉइश्चराइज भी है। तो इन दोनों को मिला कर गले पर लगाना आपके लिए खाफी फायदेमंद होगा।

इसके अलावा आप बेसन को दूध या दही के साथ मिला कर भी आ इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, गले का कालापन हटाने के लिए फेशियल, स्क्रबिंग और मसाज ट्रीटमेंट जैसे कई उपायों की जगह आप इन घरेलू नुस्खों को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info