यीस्ट इन्फेक्शन से सूजन कैसे कम होती है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:50

1. नारियल तेल
इस तेल में एंटीफंगल प्रॉपर्टीज़ होती है जिससे वेजिनल इंफेक्शन में राहत मिल सकती है. अच्छे ऑर्गैनिक कोकोनट ऑयल को आप अपने प्राइवेट पार्ट पर बाहरी और अंदर दोनों जगहों पर लगा सकती हैं. यह खुजली और दर्द में आराम देगा और इंफेक्शन को बढ़ने से रोकेगा.

2. लहसुन
इसे लगाकर नहीं बल्कि खाकर यीस्ट इंफेक्शन में आराम पाया जा सकता है. क्योंकि लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज़ होती हैं, जो स्किन पर होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन में राहत देने का काम करता है. इतना ही नहीं कई वेजिनल क्रीमों में लहसुन मौजूद होता है जिससे रेडनेस और दर्द में राहत मिलती है. अगर आपको इसे खाने से वेजिनल इंफेक्शन में आरान ना पड़े तो इसे ना लें.

3. दही
सादे दही में अच्छे बैक्टिरिया (प्रोबायोटिक) पाए जाते हैं जो शरीर में यीस्ट या बुरे बैक्टिरिया को फैलने से रोकते हैं. इसीलिए आप यीक्ट इंफेक्शन में राहत पाने के लिए दही खा सकती हैं और इसे वेजिना की बाहरी लेयर पर लगा भी सकती हैं. बस ध्यान रखें कि दही सादा हो, उसमें किसी भी प्रकार का कोई फ्लेवर और चीनी ना पड़ी हो.

4. एपल साइडर विनेगर
यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए सबसे पॉपुलर उपाय है एपल साइडर विनेगर. इसे सीधा वेजिना के आस-पास लगाने के बजाय बेहतर होता है इसे पीना. यीस्ट इंफेक्शन में राहत के लिए एपल साइडर विनेगर को दिन में 2 या 3 बार दो-दो चम्मच पीएं.

5. टी ट्री ऑयल
इस तेल में मौजूद एंटी फंगल प्रोपर्टीज़ यीस्ट को जड़ से खत्म कर देती हैं. यह बात कई रिसर्च में भी साबित हुई है. लेकिन इसे डायरेक्ट लगाने के बजाय वेजिटेबल ऑयल में मिक्स करके लगाएं या फिर आप नारियल तेल में भी इसे मिलाकर लगा सकती हैं. अगर आपको इसे लगाने से खुजली या जलन हो तो इसे अवॉइड करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info