यूट्रस को मजबूत करने के लिए क्या क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Feb 2023 : 16:48

स्वस्थ गर्भाशय के लिए खाएं ये 5 पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ -

खूब खाएं हरी सब्जियां: आप डाइट में कई तरह की सब्जियों को शामिल करें. इनमें कैल्शियम, विटामिंस, पोटैशियम, मैग्नीशियम अधिक होते हैं. यूटरस में फाइब्रॉएड्स ना बन पाए, इसके लिए सब्जियों का सेवन जरूरी है. जितना सब्जी खाएंगी फाइब्रॉएड ट्यूमर के डेवलप होने का खतरा कम रहेगा. पत्तागोभी, ब्रोकोली में फाइटोएस्ट्रोजेंस होते हैं. ये शरीर के एस्ट्रोजन के साथ लड़ सकते हैं, जिससे एस्ट्रोजन लेवल में कमी आती है. इससे गर्भाशय में ट्यूमर नहीं बन पाता है.

फलों के सेवन से यूटरस रहे हेल्दी: प्रतिदिन डाइट में कुछ फलों को जरूर शामिल करें. बायोफ्लेवोनॉएड्स, विटामिन सी युक्त फल खाने से गर्भाशय में फाइब्रॉएड नहीं बनता है. ये एस्ट्रोजेन लेवल को भी नॉर्मल बनाए रखते हैं. बायोफ्लेवोनॉएड्स ओवेरियन कैंसर से बचाते हैं और रिप्रोडक्टिव सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखते हैं.

डेयरी प्रोडक्ट्स का करें सेवन: यूटरस को हेल्दी रखने के लिए दूध और दूध से बने खाद्य पर्दाथों को डाइट में जरूर शामिल करें. दही, चीज, दूध, बटर, पनीर खूब खाएं. ये सभी विटामिन सी, डी से भरपूर होते हैं. विटामिन डी यूटरिन फाइब्रॉएड होने के जोखिम को कम कर देता है.

नट्स और बीज डाइट में करें शामिल: कई तरह के बीज और नट्स शरीर में हार्मोंस का निर्माण करने में मदद करते हैं. बादाम, काजू, अलसी के बीज खाएं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, गुड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो फाइब्रॉएड नहीं बनने देते हैं. साथ ही महिलाओं में गर्भाशय के कैंसर के जोखिम (uterine cancer) को कम करते हैं. गुड कोलेस्ट्रॉल सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है. यह समय से पहले जन्मे बच्चे की समस्या को भी कम करता है.

डाइट में फाइबर करें शामिल: डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ अधिक शामिल करने से शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलते हैं. हाई फाइबर डाइट लेने से शरीर में मौजूद अत्यधिक एस्ट्रोजेन कम होता है, जिससे गर्भाशय में फाइब्रॉएड्स का निर्माण नहीं होता है. ताजे फल, साबुत अनाज, बींस, फलियां, हरी सब्जियों में फाइबर अधिक होते हैं, इनका सेवन करें. प्रतिदिन 7-8 गिलास पानी पिएं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info