यूरिक एसिड की मात्रा क्यों बढ़ती है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 11:29

इन वजहों से बढ़ता है यूरिक एसिड-

यूरिक एसिड बढ़ने के मुख्य कारण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जब किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कमजोर हो जाती है तो इससे टॉक्सिक पदार्थ फ्लश आउट नहीं हो पाते हैं। इस कारण शरीर में मौजूद यूरिया यूरिक एसिड में परिवर्तित हो जाता है। जब किडनी ठीक तरीके से फिल्टर नहीं कर पाता है तो इससे खून में यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाता है। इसके अलावा, खराब जीवनशैली, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन, मोटापा, जंक फूड, प्यूरीन फूड्स की अधिकता, दवाइयों का सेवन यूरिक एसिड के बढ़ने के लिए जिम्मेदार है।

खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव यूरिक एसिड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है।
अगर डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना तय है क्योंकि डायबिटीज की की दवाओं से भी यूरिक एसिड बढ़ता है।
रेड मीट, सी फूड, दाल, राजमा, मशरूम, गोभी, टमाटर, मटर, पनीर, भिंडी, अरबी और चावल खाने से भी यूरिक एसिड बढ़ता है।
खाने (भोजन) के रूप में लिया जाने वाला प्यूरिन प्रोटीन भी यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाता है।
जो लोग व्रत रखते हैं उनमें भी अस्थायी रूप से यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है।
जबरदस्ती एक्सरसाइज करने या फिर वजन कम करने के चक्कर में भी कई बार यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है।
इसके अलावा ब्लड प्रेशर की दवाएं, पेन किलर्स और कैंसर रोधी दवाएं खाने से भी यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info