यदि कान का पर्दा फट जाए तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:08

कान का पर्दा फटने की जांच
कान के पर्दे में छेद की जांच करने के लिए डॉक्टर निम्नलिखित टेस्ट करवा सकता है. जैसे-fluid sample: कान से निकलने वाले द्रव्य (फ्लूइड) की जांच
atoscope exam: कान के अंदर डिवाइस की मदद से देखना
audiology exam: सुनने की क्षमता व ईयरड्रम की क्षमता की जांच
tympanometry: ईयरड्रम टेस्ट करने के लिए कान के अंदर tympanometer डालकर देखना

कान का पर्दा फटने का इलाज (Ruptured Eardrum Treatment)
मायोक्लिनिक के मुताबिक, कान के पर्दे में छेद के अधिकतर मामलों में पर्दा खुद ही कुछ हफ्तों के भीतर ठीक हो जाता है. इन मामलों में दर्द और संक्रमण से बचाव के लिए एंटीबायोटिक दवाएं चलती हैं. लेकिन अगर कान के पर्दे में छेद गंभीर है, तो फिर निम्नलिखित उपचार इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

पैचिंग (Patching)- कान के पर्दे के छेद के ऊपर एक मेडिकेटेड पेपर पैच लगाना, जिससे टिश्यू जल्दी विकसित होने लगते हैं.

सर्जरी (Surgery)- गंभीर मामलों में ईयरड्रम के छेद (hole in eardrum) को सर्जरी से रिपेयर किया जाता है. इसमें सर्जन शरीर के दूसरे अंग से टिश्यू लेकर पर्दे पर लगाता है. इस सर्जरी को टिम्पेनोप्लास्टी (tympanoplasty) कहा जाता है.

कान के पर्दे का घरेलू इलाज व बचाव
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि कान के पर्दे में छेद के अधिकतर मामले खुद ठीक हो जाते हैं. इस दौरान दर्द व संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए निम्न घरेलू उपचार की मदद ली जा सकती है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी कहते हैं कि कान के पर्दे में छेद के दर्द को कम करने के लिए डॉक्टर द्वारा लिखी पेनकिलर का सेवन करें और कान पर गर्म पानी में भीगी हुए कपड़े से सिकाई करें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info