मेरी जीभ सफेद क्यों है covidHealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:03

1. सफेद जीभ का कारण

हर व्यक्ति की जीभ सफेद होने के अलग कारण हो सकते हैं. लेकिन एक बात जो सबमें समान होती है, वह ये है कि सफेद जीभ सभी को असहज करती है. आमतौर पर सफेद जीभ होने का अर्थ यह होता है कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर हो गई है. यानी आपको अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने की जरूरत है. और जिन लोगों में सफेद जीभ की समस्या होती है, उनमें से ज्यादातर में इम्यूनिटी की कमजोरी ही सामने आती है.

कमजोर इम्यूनिटी के कारण जीभ पर बैक्टीरिया की संख्या काफी बढ़ जाती है और फंगी पनप जाती है. ये कई तरह के बैक्टीरिया और फंगी हम सभी के शरीर में रहते हैं और ये हमारे शरीर के जरूरी भी होते हैं. लेकिन जब रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है तो इन बैक्टीरिया और फंगी का संतुलन बिगड़ जाता है. इसका नतीजा यह होता है कि जीभ काफी सफेद नजर आने लगती है.

2. जीभ सफेद दिखने के अन्य कारण

जिन लोगों की कीमोथेरपी चल रही होती है, उन्हें भी जीभ सफेद होने की समस्या हो जाती है.
किसी लंबी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति, जो लंबे समय से दवाओं का सेवन कर रहा हो, उसे भी टंग वाइट होने की समस्या हो सकती है.
कुछ बहुत ही कम केसेज में या कहिए कि कुछ दुर्लभ मामलों में यह समस्या एड्स के रोगियों में भी देखने को मिलती है. क्योंकि यह रोग भी सबसे पहले इम्यूनिटी पर ही अटैक करता है.


solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info