मेरी मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:15

मांसपेशियों में दर्द क्यों होता है

मसल पेन अक्सर तनाव, अधिक व्यायाम या फिर मांसपेशियों में चोट लगने के कारण होता है। यह एक ही समय में एक से अधिक मांसपेशियों में हो सकता है। इस दर्द में मांसपेशियों को घेरने वाले कोमल ऊतक भी शामिल हो सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द आम माना जाता है (1 )। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो आजकल के समय में यह एक प्रमुख समस्या है। लगभग 60 से 85 प्रतिशत आबादी को मसल्स पेन का सामना करना पड़ता है। शोध बताते हैं कि 70 से 80 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं में से तकरीबन 7 प्रतिशत से अधिक महिलाएं फाइब्रोमायल्जिया सिंड्रोम (fibromyalgia syndrome – मांसपेशियों में दर्द की समस्या) से पीड़ित होती हैं (2 )।
मांसपेशियों में दर्द के कारण

मांसपेशियों में तनाव का उपचार सही तरीके से करने के लिए मांसपेशियों में दर्द के कारण जान लेना भी जरूरी है, ताकि इसके इलाज में आसानी हो। नीचे हम मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द के कारण बता रहे हैं (3)।

किसी प्रकार का चोट, घाव, मोच या खिंचाव
मांसपेशियों का बहुत अधिक उपयोग (जैसे – जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से व्यायाम व योग करने से)
तनाव के कारण

इसके अलावा, मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कुछ अन्य भी हो सकते हैं (3):

कुछ दवाइयां (जैसे- कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप आदि को कम करने के लिए)
डर्माटोमायोसिटिस (Dermatomyositis – सूजन संबंधी समस्या)
इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन यानी पोटेशियम या कैल्शियम का बहुत कम सेवन
फाइब्रोमायल्जिया (fibromyalgia – मांसपेशियों में दर्द होना)
संक्रमण ( जैसे – फ्लू, लाइम रोग, मलेरिया, मांसपेशियों में फोड़ा, पोलियो आदि)
ल्यूपस (lupus – सूजन संबंधी परेशानी )
पोलिमेल्जिया रुमेटिका (Polymyalgia rheumatica – सूजन संबंधी विकार)
पॉलीमायोसिटिस (Polymyositis – मांसपेशियों में सूजन होना )
रबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis -मांसपेशियों के ऊतकों का टूटना )
ज्यादा देर तक बाइक या गाड़ी में बैठकर सफर करने से, ज्यादा चलने से, ज्यादा देर तक खड़े रहने से या ज्यादा देर तक बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो सकता है।
किसी तरीके की बीमारी होने से जैसे – गठिया की समस्या, सूजन या फिर हड्डी व मांसपेशियों से संबंधित परेशानी के कारण।
गलत तरीके से सोने से भी मांसपेशियों में तनाव आता है।
मौसम में बदलाव के कारण भी ऐसा हो सकता है।
जोड़ों का दर्द
कारण
जोड़ों में दर्द के क्‍या-क्‍या कारण हैं?

जोड़ों के दर्द और समस्याओं के कुछ सबसे आम कारण हैं:

ऑस्टियोआर्थराइटिस
रूमेटाइड गठिया
चोट
ऑस्टियोपोरोसिस
संक्रमण

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info