मेरे 5 साल के बच्चे के बाल सफेद क्यों होते हैं?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 08:56

अगर आप बच्चे के सिर में बार -बार सफेद बाल देखते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- अनुवांशिक, कोई मेडिकल कंडीशन, शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना, बच्चे का अत्यधिक तनाव लेना, कृत्रिम शैंपू और साबुन का इस्तेमाल करना, धूम्रपान करने वाले के संपर्क में आना या धूम्रपान करना, एनीमिया की समस्या होना, सेहत के लिए नुकसानदायक भोजन करना


बच्चों के सिर में सफेद बाल नजर आना एक समस्या बन सकती है। अगर एक या दो बाल सफेद नजर आएं तो कोई बात नहीं, लेकिन सफेद बालों की संख्या ज्यादा हो तो आपको ध्यान देने की जरूरत होगी। समय से पहले बाल सफेद होना सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं होता, लेकिन बाल सफेद होना यह दर्शाता है कि शरीर में कोई अन्य समस्या है।

बाल सफेद होना बच्चे की मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है, इसलिए बेहतर है कि समस्या की जड़ को समझकर पहले से ही सावधानी बरती जाए।

ऐसा कोई निश्चित इलाज नहीं है जिसकी मदद से आप अपने बच्चे के समय से पहले सफेद हुए बालों की समस्या को दूर कर सकें।

इसका एकमात्र उपाय यह है कि बच्चे को पौष्टिक आहार दें, ताकि उसके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी ना हो, क्योंकि पोषक तत्वों की कमी होने से भी समय से पहले सफेद बालों की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से ऐसा हो रहा है तो उस समस्या का इलाज करवाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info