मैं अपने 18 महीने के बच्चे के साथ कैसे बातचीत करूं?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 11:15

अपने बच्चे के साथ बात करें : नामकरण और रोजमर्रा की चीजों के बारे में बात करना - शरीर के अंग, खिलौने और घरेलू सामान जैसे चम्मच या कुर्सियाँ - भाषा कौशल विकसित करता है। इस उम्र में, आप अपने बच्चे को सिखा सकते हैं कि एक 'कुर्सी' एक 'बड़ी कुर्सी', 'लाल कुर्सी' या 'बड़ी लाल कुर्सी' भी हो सकती है।

नीचे कुछ ऐसी युक्तियां हैं जो आपके बच्‍चे को बातचीत शुरू करने में मदद करती हैं।

जब आप साथ खेल रहे हों तो उनसे बातचीत करें।
नर्सरी के राइम और गीतों खासकर जिसमें एक्‍शन हों, उसके साथ मनोरंजक गतिविधि करें।
उसे विभिन्‍न प्रकार की ध्‍वनियों (जैसे कि पशुओं, हवाई जहाजों, दरवाजा की घंटी का बजना) को सुनने के लिए प्रोत्‍साहित करें।
जब आप उनसे बात करें तो उसका ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित करें। उसे आप की ओर या जिस वस्‍तु की आप बात कर रहे हों उसकी ओर देखने के लिए प्रोत्‍साहित करें।
हाव-भाव और तस्‍वीरों का उपयोग करें।
उसे विकल्‍प दें। उदाहरण के लिए, तुम्‍हें नारंगी चाहिए या केला चाहिए?
चीजों के बारे में बात करें जैसे वे घटित हैं। उदाहरण के लिए, जब उसके कपड़े बदल रहे हों, टेलीविजन देखे रहे हों, बाजार से लाए सामान को बाहर निकाल रहे हों।
ध्‍यान से सुनें और जो भी कह रहा है उसे खत्म करने के लिए अपने बच्चे को समय दें।।
अगर वह कुछ कह रहा है, तो कुछ और शब्‍दों का इस्‍तेमाल करने में उसकी मदद करें। उदाहरण के लिए, जब वे 'गेंद' कहे तो आप इसमें कुछ शब्‍द जोड़कर कह सकते हैं , 'हां, यह गेंद है और हम इससे खेल सकते हैं।'
अगर वह गलत तरीके से कुछकहें तो उसे सही तरीके से कहें। हालांकि उसे शब्‍द (शब्‍दों) को दोहराने के लिए बाध्‍य नहीं करें।
उसके साथ हर दिन कुछ खास समय निकालकर खिलौने के साथ खेलने और चित्र पुस्तकों को एक साथ पढ़ें ।
ज्‍यादा और जल्‍द की कोई अपेक्षा नहीं रखें। समय आपके बच्‍चों में बेहतरी लाएगा।
अगर आपका बच्‍चा आपके दोस्‍त के बच्‍चे की ही तरह नहीं है तो इसे लेकर चिंता नहीं करें। बातचीत करने में समय लगता है, इसलिए शिशु के साथ जल्‍दबाजी नहीं करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info