मैं अपने 12 साल के बच्चे को स्वस्थ खाने के लिए कैसे प्राप्त करूं?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 08:48


नाश्ता (Breakfast) से पहले-
बच्चे के नाश्ते से पहले उन्हें लो फैट मिल्क (Low fat milk) पिलायें।

नाश्ते (Breakfast) के दौरान-
12 साल के बच्चे का डायट चार्ट में ब्रेकफास्ट मेन्यू को हेल्दी और आकर्षित बनायें। इसलिए आप उन्हें पनीर, आलू, प्याज के पराठे, चीला और स्मूदी शामिल करें।

नाश्ते के बाद (After Breakfast)-
बच्चे को नाश्ते के बाद सीधे लंच तक ऐसा न करें कि उन्हें कुछ खाने ना दें। आप नाश्ते के बाद और लंच के पहले सेंडविच या फ्रूट्स खाने दें।

लंच (Lunch)-
बच्चे के लंच के दौरान उन्हें दाल, चावल, रोटी, सलाद, हरी सब्जी दें। अगर बच्चे को चिकन, मीट, अंडा ये मछली पसंद है, तो आप लंच में इसे भी शामिल कर सकते हैं।

स्नैक्स (Snacks)-
बच्चे को स्नैक्स में घर पर बना आटे का पिज्जा, मैक्रोनी, ड्राय फ्रूट्स जैसी अन्य चीजों को खाने दें।

डिनर (Dinner)-
डिनर के दौरान बच्चे को रोटी, सब्जी और दाल दें। आप डिनर में सब्जी की जगह नॉनवेज भी दे
सकती हैं। आप चाहें तो दलिया को कलरफुल वेजिटेबल्स जैसे मटर, गाजर, फूल गोभी के साथ मिक्स कर भी बच्चों को दे सकती हैं।

डिनर के बाद (Post dinner)-
डिनर के बाद बच्चों को हल्का गर्म दूध (Milk) पीने के लिए नियमित दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info