मैं अपने पैरों को बिस्तर में कैसे गर्म कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:25

रातभर ऐसे रखें पैरों को गर्म

अगर आपको रात भर पैर गर्म करने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है, तो इन आसान घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें
1. सोने से पहले गर्म पानी में धोएं

अगर आपके पैर बिस्तर में भी गर्म नहीं होते हैं, तो बिस्तर पर जाने से पहले गर्म पानी में धो लें। रोजाना शाम को हल्के गर्म पानी में अपने पैरों को कम से कम 10 मिनट तक डुबोकर रखें और फिर पैरों को बाहर निकालते ही तौलिए से लपेट लें। कम से कम 10 मिनट बाद तौलिए से ही पैरों को पोंछ लें और कंबल से पैरों को ढक लें
2. हीटिंग पैड

हीटिंग पैड या हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल करना भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप अपने बिस्तर में पैरों के पास हीटिंग पैड या वॉटर बैग को गर्म कर के रख लें। ऐसा करने से जल्द ही आपके पैर गर्म हो जाएंगे और रात भर ठंडे नहीं होंगे। लेकिन ध्यान रहे इस दौरान पैड या बैग को ज्यादा गर्म न करें और सोने से पहले उसे हटा दें।
3. जुराब व कंबल का इस्तेमाल

अच्छी क्वालिटी की ऊनी जुराबों का इस्तेमाल करना भी पैरों को गर्म करने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रात को बिस्तर पर सोते समय ऊनी जुराबें पहन लें और पैरों को कंबल के अंदर ही रखें। 1 से 2 बाद जुराबें आप निकाल सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info