मैं अपना ब्लड शुगर जल्दी कैसे कम कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:22

नुस्‍खा नंबर- 1

गतिहीन जीवन से बचें। नियमित 40 मिनट तेज एक्‍सरसाइज (वॉकिंग/साइकिलिंग/कार्डियो/योग) और 20 मिनट सांस लेना (प्राणायाम) अनिवार्य है।
यदि आप डायबिटीज को रोकना या मैनेज करना चाहती हैं तो एक्टिव रहना अनिवार्य है।
एक्टिव रहना आपके ब्‍लड सर्कुलेशन को बनाए रखता है, आपके शरीर की प्रत्येक कोशिका को पर्याप्त ऑक्सीजन प्रदान करता है, लिवर डिटॉक्स को बढ़ावा देता है और इंसुलिन के उचित स्राव में मदद करता है।


नुस्‍खा नंबर- 2

सफेद चीनी, मैदा (प्रोसेस्ड फूड), दही और ग्लूटेन (गेहूं से बनी चीजें) से परहेज करें।
फलों और सब्जियों में मौजूद नेचुरल शुगर ले सकती हैं।
गाय के दूध और घी को भी कम मात्रा में ले सकती हैं।
ज्वार, रागी, अमरनाथ जैसे बाजरा भी डाइट में शामिल हो सकते हैं।

नुस्‍खा नंबर- 3



देर रात को खाना खाने की आदत डायबिटीज में बिल्‍कुल भी अच्‍छी नहीं होती है।
जल्दी रात का खाना आपके शुगर लेवल को कम करने और कार्डियो-वैस्कुलर डिजीज के जोखिम को कम करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है।
यदि संभव हो तो सूर्यास्त से पहले रात का भोजन करना सबसे अच्छा है। यदि काम के चलते आप ऐसा नहीं कर पाती हैं तो रात का भोजन 8 बजे से पहले करना सबसे अच्छा है।

नुस्‍खा नंबर- 4

खाना खाने के तुरंत बाद सोना डायबिटीज में अच्‍छा नहीं माना जाता है। साथ ही हाई शुगर वाले लोगों के लिए दिन में सोना सख्त वर्जित है।
दिन में सोने से शरीर में कफ दोष बढ़ जाता है (और आयुर्वेद में डायबिटीज को कफज रोग माना जाता है) जिससे ब्‍लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है और इसलिए इसे 100% टाला जाना चाहिए।
रात में भी सूर्यास्त तक रात का खाना सबसे अच्छा रहता है। रात के खाने के 3-4 घंटे बाद सोने का सुझाव दिया जाता है।


नुस्‍खा नंबर- 5

हेल्‍दी रूटीन को फॉलो नहीं करना और पूरी तरह से एंटी-डायबिटीक दवाओं पर निर्भर रहना कम उम्र में आपके लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है।
यह आपको कार्डियो-वैस्कुलर बीमारियों से भी ग्रस्त कर सकता है।
इसलिए आपको हेल्‍दी रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।

आप भी इन नुस्‍खों को अपनाकर अपनी डायबिटीज को 15 दिनों में कम कर सकती हैं। लेकिन आपको अपनी दवाएं लेना बंद नहीं करना है। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। हेल्‍थ से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info