मैं अपना ब्लड प्रेशर कम करने के लिए क्या खा सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 16:17

यदि आप जानना चाहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल खाना चाहिए? तो नीचे दिए फलों का सेवन करें, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करेंगे। तो उच्च रक्तचाप के लिए फल कुछ इस प्रकार हैं:


1. बेरीज़

अगर आप जानना चाहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल अच्छा है, तो बता दें बेरीज़ जैसे ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन होते हैं जो एक प्रकार का फ्लेवोनोइड (एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड) है। बेरीज़ का नियमित सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।

कैसे खाएं :

आप बेरीज़ खाने के बीच या बाद में स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं।
आप अपनी स्मूदी या ओटमील में भी बेरीज़ शामिल कर सकते हैं।

2. केला

अगर आपके मन में सवाल है कि बीपी बढ़ने पर कौन सा फल खाना चाहिए, तो इसका जवाब है केला खाना चाहिए। केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी मिनरल है।

पोटैशियम आपकी ब्लड वेसल्स की दीवारों को आराम प्रदान करने में मदद कर सकता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को भी संतुलित रख सकता है।

कैसे खाएं :

आप ऐसे ही केला खा सकते हैं।
फ्रूट सलाद में आप केले को शामिल कर सकते हैं।
आप इसे अपनी स्मूदी या फ्रूट बाउल्स में मिला सकते हैं।

3. तरबूज

तरबूज में साइट्रलाइन (citrulline) होता है, यह एक एमिनो एसिड है जो हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकता है। यह आपकी ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद कर सकता है और इस प्रकार यह ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है।

कैसे खाएं :

तरबूज को आप ऐसे ही काटकर खा सकते हैं।
जूस, स्मूदी, सलाद में भी आप तरबूज को शामिल कर सकते हैं।


4. अनार

उच्च रक्तचाप के लिए कुछ फल बहुत फायदेमंद होते हैं, उनमे से अनार भी एक है। अनार में ऐसे तत्व होते हैं जो एंजियोटेंसिन-कनवर्टिंग एंजाइम अवरोधक के रूप में काम करते हैं।

कैसे खाएं :

आप इस फल को जूस या स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।
आप अनार को ऐसे भी छीलकर खा सकते हैं।
इसे फ्रूट सलाद, फ्रूट चाट में भी डालकर खा सकते हैं।
आप इसे कर्ड राइस यानी दही चावल के साथ भी खा सकते हैं।

5. सेब

हाई ब्लड प्रेशर के लिए फल की बात करें तो इस लिस्ट में सेब का नाम भी शामिल है। सेब में पॉलीफेनोल्स और पोटैशियम मौजूद होते हैं, जो रक्तचाप को कम या नियंत्रण करने में सहायक हो सकते हैं।


इसके अलावा, फाइबर पेट को काफी देर तक भरा महसूस करा सकता है, जिससे खाने की क्रेविंग कम हो सकती है और वजन बढ़ने का जोखिम कम हो सकता है। बता दें हाई कोलेस्ट्रॉल और बढ़ता वजन हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम कारकों में से एक है। अतः सेब का नियमित सेवन करें, यह आपके ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है।

कैसे खाएं :

आप सेब को ऐसे ही पूरा या काटकर खा सकते हैं।
सेब की स्मूदी या जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।
सेब को फ्रूट सलाद में अन्य फलों के साथ भी खा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info