मैं चीजों को जल्दी क्यों भूल जाता हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:41

हमारे मस्तिष्क में प्रतिदिन लाखों विचार आते-जाते हैं। और यदि हमारा मस्तिष्क उन सभी विचारों को स्टोर करने लगे तो यह एक कचरे का ढेर बन जाएगा। जिसके परिणामस्वरूप हमारा मस्तिष्क विक्षिप्त हो जाएगा। कुछ इस प्रकार से जैसे स्मार्ट फोन का स्टोरेज फुल हो जाने पर स्मार्ट फोन हैंग करने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आजकल स्मार्टफोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को कुछ इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि वह एक निश्चित अंतराल पर जंक फाइल्स को ऑटोमेटिक्ली रिमूव कर देता है। ठीक उसी प्रकार प्राकृति ने हमारे मस्तिष्क को कुछ इस प्रकार से निर्मित किया है कि यह गैरजरूरी चीजों को स्वचलित रूप से डिलीट कर देता है। यह केवल जरूरी चीजों को ही स्टोर करता है। इसलिए अगर आप किसी चीज को अपने मस्तिष्क यानी दिमाग में स्टोर करना चाहते हैं तो आपको अपने दिमाग को बार-बार याद दिलाना पड़ेगा कि ये चीजें हमारे लिए जरूरी है।

अत्यधिक कार्य बोझ और मानसिक तनाव के कारण दिमाग की याद रखने वाली। तंत्रिका शिथिल पड़ने लगती है जिसके कारण हमारी यादाश्त कमजोर हो जाती है और हम भूलने लगते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info