मुंह की दुर्गंध को हमेशा के लिए खत्म कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:20

मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो इन 7 नुस्खों को अपनाकर पाएं इससे छुटकारा :-

मुंह की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय-

ग्रीन टी से करें कुल्‍ला
ग्रीन टी के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को कम किया जा सकता है. इसमें एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो सांसों की बदबू को दूर करने में मदद करता है.

भरपूर पिएं पानी
शरीर में पानी की कमी की वजह से भी सांसों से बदबू आने लगती है, इसलिए दिन में 8-10 गिलास पानी ज़रूर पिएं.

पुदीने का प्रयोग
सांस की बदबू को दूर करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का सेवन करें. पुदीने की पत्तियों को आप चबा सकते हैं या उसकी चाय से कुल्‍ला कर सकते हैं.

लौंग का इस्‍तेमाल
जब भी आप खाना खाएं, तो उसके बाद लौंग चबाएं. लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सांस की बदबू से छुटकारा दिला सकते हैं.

अनार का छिलका
अनार के छिलके को उबालें और उसे छानकर इसके पानी से कुल्ला करें. इससे सांसों से आने वाली बदबू धीरे-धीरे दूर हो जाएगी.

नारियल तेल
एक चम्मच नारियल का तेल अपने मुंह में भरें और कुछ समय के लिए इसे मुंह में चलाते रहें. करीब 30 मिनट बाद इसे बाहर निकाल दें और फिर पानी से मुंह साफ़ कर लें.

सरसों तेल
सरसों के तेल में थोड़ा-सा नमक मिलाएं और उंगली की मदद से अपने मसूड़ों की मसाज करें. इससे मसूड़े हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे और मुंह की बदबू नहीं आएगी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info