मुंह सूखने का क्या कारण होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 14:47

मुंह का बार-बार सूखना इस बात का संकेत होता है कि शरीर के अंदर कुछ सही नहीं चल रहा है. अगर आपका मुंह बहुत ज्यादा सूखता है तो यह स्ट्रोक, डायबिटीज या अल्जाइमर का संकेत हो सकता है. कई बार मुंह सूखने का यह लक्षण एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे एचआईवी या स्जोग्रेन सिंड्रोम का संकेत भी हो सकता है.

मुँह तब सूखता है जब आपके मुंह की लार ग्रंथियां (salivary glands) पर्याप्त मात्रा में लार (saliva) नहीं बनाती हैं।

यह अक्सर डिहाइड्रेशन
(dehydration) का परिणाम होता है जिसका मतलब है कि आपके शरीर को लार (saliva) बनाने के लिए जितनी ज़रूरत है उतना तरल नहीं मिल रहा है। अगर आप चिंतित या बेचैन महसूस कर रहे हैं तो आपका मुंह सूखना सामान्य है

मुँह का सूखना (dry mouth) कभी-कभी अंदरूनी समस्याओं या किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण भी हो सकता है। जैसे कि

दवाइयाँ (medication): बहुत सी दवाएं मुँह सूखने की वजह बनती हैं जिसमें एंटीडिप्रेसेंट, एंटीहिसटामाइन
और ड्यूरेक्टिक (diuretics) शामिल हैं। दवाओं के साथ मिलने वाले पर्चे को देखें या अगर मुँह का सूखना किसी दुष्प्रभाव में सूचित है तो इसे मेडिसिन A-Z में देखें।
नाक बंद होना (blocked nose): सोते समय मुँह से सांस लेना मुँह सूखने के कारण बन सकता है।
डायबिटीज
: एक जीवन भर की स्थिति जिसके कारण इंसान का ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है।
सिर और गर्दन की रेडियोथेरेपी (radiotherapy): इसके कारण लार ग्रन्थि (salivary glands) में सूजन हो सकती है। जिसे म्यूकोसिटिस (mucositis) कहते हैं।
श्रोगेन सिन्ड्रोम (Sjogren’s syndrome): एक ऐसी अवस्था जिसमें इम्यून सिस्टम लार ग्रन्थियों (salivary glands) पर हमला करके उन्हें नुकसान पहुँचाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info