मुंहासे और काले धब्बे के लिए शहद का उपयोग कैसे करेंHealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 16:02

शहद से चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे कैसे दूर करें- How to use honey for pimples and dark spots-

1. कच्चे दूध में शहद मिलाकर लगाएं

इसके लिए आपको एक बाउल में 1-2 चम्मच कच्चा दूध और उसमें समान मात्रा में शहद मिलाना है। अच्छी तरह मिलाएं, फिर इस मिश्रण से चेहरे की सफाई करें। इसे तब तक चेहरे पर लगाएं, जब तक कि मिश्रण खत्म न हो जाए उसके बाद चेहरे पर छोड़ दें, फिर सादे पानी से धो लें। ऐसा रात में सोने से पहले करें।

2. शहद में हल्दी मिलाकर लगाएं

शहद के साथ ही हल्दी भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और त्वचा की रंगत में सुधार करती है। आप 2-3 चम्मच शहद में चुटकी भर हल्दी मिलाकर, इसे चेहरे पर एक फेस पैक की तरह अप्लाई कर सकते हैं। इसके सूखने का इंतजार करें या 15-20 मिनट बाद धो लें।

3. सेब के सिरके में शहद मिलाकर लगाएं

सेब का चेहरे के रोम छिद्रों को कसने और चेहरे पर तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह भी मुंहासे के लिए एक कारगर उपाय है। आपको 1-2 चम्मच शहद में समान मात्रा में सेब का सिरका अच्छी तरह मिलाकर, इसे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाना है, 15-20 मिनट बाद सादे पानी के साथ चेहरा धो लें।

4. सीधे तौर पर लगाएं

आप चाहें तो जरूरत के अनुसार शहद लेकर इसे अपने चेहरे पर लगाकर कुछ मिनट मालिश कर सकते हैं, उसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें या 10 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।

5. टी-ट्री ऑयल में शहद मिलाकर लगाएं

टी ट्री ऑयल में भी एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे यह त्वची एलर्जी, कील मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है। बस आपको 1-2 चम्मच शहद और टी-ट्री ऑयल मिलाकर इससे चेहरे की मालिश करनी है, इसे भी चेहरे पर छोड़ दें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर सादे पानी से धो लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info