मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे नवजात शिशु को पर्याप्त स्तन दूध मिल रहा है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 10:17

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे शिशु को पर्याप्त स्तन दूध मिल रहा है-

अगर आप निम्नांकित संकेत देखें, तो इसका मतलब है कि शिशु को पर्याप्त दूध मिल रहा है, जैसे:

आपका शिशु एक दिन में छह से आठ बार स्तनपान कर रहा है

स्तनपान कराना आरामदायक है और शुरु में शिशु के चूसने पर दूध आने के बाद आपको स्तन या निप्पल में दर्द नहीं हो रहा।

स्तनपान कराने के बाद आपके स्तन खाली और हल्के लगते हैं।

आपके निप्पल स्तनपान शुरु करने से पहले जिस आकार में थे, बाद में भी उसी आकार में हैं, या आकार थोड़ा लंबा हो गया है।

आपका शिशु स्वस्थ दिख रहा है और उसकी त्वचा में कसाव है। हल्का सा दबाकर छोड़ने पर त्वचा में उछाल दिखता है।

जागते हुए आपका शिशु स​तर्क रहता है और तत्परता से स्तनपान की इच्छा जताता है।

आपका शिशु जन्म के बाद शुरुआती 48 घंटों में दो या तीन नैपी गी​ली कर कर रहा है, जो बाद में बढ़ जाती है। जब शिशु पांच दिन का हो जाए, तो 24 घंटे में उसकी कम से कम छह लंगोट (नैपी) गीली होनी चाहिए। आपके शिशु का पेशाब बहुत हल्का पीला और दुर्गंधरहित होना चाहिए।

स्तनपान करते समय आप शिशु को दूध निगलते हुए देख सकती हैं और आपको लगता है कि उसने स्तन को अच्छी तरह मुंह में लिया हुआ है। दूध आने पर आप शिशु को दूध निगलते हुए स्पष्टता से सुन सकेंगी।

आपका शिशु स्तन चूसते हुए अपनी लय में बदलाव करता रहता है और दूध पीते-पीते बीच में रुक भी जाता है। जब वह दोबारा तैयार हो, तो उसे खुद ही स्तनपान करना शुरु करना चाहिए और पेट भरने पर स्वेच्छा से स्तन को छोड़ना चाहिए।

जब शिशु पांच दिन का हो जाए, तो उसका मल पीले-मस्टर्ड रंग का होना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info