मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं वात पित्त या कफ हूं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 11:12

वात बढ़ने पर

जब शरीर में वायु की मात्रा अधिक बढ़ जाती है तो गैस अधिक बनती है.
पेट फूलना या पेट में सूजन जैसी समस्या होती हैं
शरीर में दर्द होना
बेचैनी रहना
नींद ना आना
शरीर के किसी भी अंग में सुन्नता आना, इत्यादि.

पित्त दोष असंतुलन के लक्षण

शरीर के तापमान को बनाए रखने और भूख को नियंत्रित करने का काम पित्त ही करता है. पित्त असंतुलित होने पर पाचन की समस्या होने लगती है. अब सवाल यह भी उठता है कि पित्त संबंधी समस्याएं होती क्यों हैं? तो इसका सबसे सामान्य कारण है बहुत अधिक मसालेदार और तला हुआ भोजन खाना या फिर देर तक भूख बर्दाश्त करना. जो लोग अधिक समय तक धूप में रहते हैं, उन्हें भी यह समस्या हो सकती है.

कफ बढ़ने पर क्या होता है

इमोशनल हेल्थ खराब होती है
डिप्रेशन का स्तर बढ़ जाता है
त्वचा पर खुजली होने लगती है
बार-बार खांसी की समस्या
जोड़ों में दर्द
सूजन होना
बलगम अधिक आना
सीने में जकड़न, सिर में दर्द और चेहरे पर सूजन एक साथ होना. इत्यादि

क्यों होती है कफ बढ़ने की समस्या

बहुत अधिक सोना
दिन में देर तक सोना
ओवर इटिंग करना
एक्सरसाइज कम करना
बहुत अधिक मीठा खाना
डीप फ्राइड भोजन का अधिक सेवन

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info