मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे कौन से विटामिन चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 14:08

आजकल भी भागदौड़ वाली जिंदगी में शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हमें बहुत से पोषक तत्व की जरूरत होती है. इनमे से एक सबसे महत्वपूर्ण विटामिन है विटामिन बी 12. मौजूदा समय में कई लोगों में इस विटामिन की कमी को देखा गया है. विटामिन बी12 हमारे मस्तिष्क, ह्रदय और तंत्रिका तंत्र के सभी कार्य में एक बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है. इसकी कमी से स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है.

वेब एमडी की खबर के अनुसार मनुष्य का शरीर खुद विटामिन बी 12 नहीं बनाता इसलिए शरीर में इसकी जरूरत को पूरा करने के लिए हमें बाहरी खाद्य पदार्थों पर ही निर्भर रहना पड़ता है. पशु आधारित भोजन में बी12 अधिक मात्रा में पाया जाता है. हमारे लीवर में विटामिन बी12 पांच साल तक जमा रहता है लेकिन अगर इसकी पूर्ति को बनाए रखा नहीं गया तो शरीर में इसकी कमी हो हो सकती है.

कितना लेना चाहिए विटामिन बी12
हमारे शरीर को विटामिन बी12 की कितनी जरूरत है यह कई बातों पर निर्भर करता है. हमारी उम्र क्या है, हमारी खाने की क्या आदत है, हमारी मेडिकल कंडीशन क्या है, हम कौन-कौन सी दवाएं ले रहे हैं समेत कई चीजें है जिस पर यह निर्भर करता है.

विटामिन बी 12 के स्रोत
पशु आधारित खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, मछली, मांस और चिकन शामिल हैं.

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी12 की कमी से शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. विटामिन बी12 की कमी की वजह से ही हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिसकी वजह से ह्रदय, मस्तिष्क संबंधी दिक्कतें भी हो जाती है. समय रहते ही हमें इसकी कमी से बचना बहुत जरूरी है. इसकी कमी को ब्लड टेस्ट से पता लगाया जा सकता है.

हमारे शरीर के कई अंग विटामिन बी12 की कमी के संकेत देते हैं. इसकी कमी के शुरुआती लक्षण हमें हाथ, बाहें, टागों में दिखाई देते हैं. विटामिन बी12 की कमी से हाथों और पैरों में सुन्नपन या फिर झुनझुनी होने की दिक्कत होती है. कई बार थोड़ा सा काम करने पर ही थकाम महसूस होने लगती है. इसकी कमी से कई बार चलने में दिक्कत होती है. चिड़चिड़ापन भी बी12 की कमी का एक प्रमुख लक्षण है. विटामिन बी12 की कमी से चीभ चिकनी और कोमल होने लगती है और साथ ही वजन भी कम होने लगता है. इसकी कमी से कब्ज, दस्त, भूख न लगना और गैस जैसी समस्याएं भी हो जाती है.

किस उम्र में होती है कमी
एक्सपर्ट का मानना है कि विटामिन बी 12 की कमी उम्र के किसी भी पड़ाव हो सकती है, लेकिन इसकी समस्या ज्यादातर ऐसे लोगों में देखी गई है जो 60 की उम्र को पार कर चुके हैं. इसके अलावा जो लोग शाकाहारी भोजन करते हैं उन्हें भी इसकी संभावना अधिक होती है.

वजन घटाने के लिए चिप्‍स, फ्रेंच फ्राइज़ छोड़ने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत, इन हेल्‍दी चीजों से करें इन्‍हें रिप्‍लेस

क्या आप एक गर्भवती या नई मां हैं?
क्या आप एक गर्भवती महिला हैं जो सिर्फ शाकाहारी आहार लेती हैं, और अपने बच्चे को केवल स्तनपान कराने की योजना है? अपने बच्चे को जन्म देने से पहले आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए, ताकि आपके पास एक सही योजना हो अपने बच्चे को स्वस्थ्य रखने की और आप यह जान सकें कि बच्चे को विटामिन बी12 कैसे मिलेगा. पर्याप्त विटामिन बी 12 के बिना, आपके बच्चे के विकास में देरी हो सकती है और वह उस तरह नहीं बढ़ सकता जैसे उसे बढ़ना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info