मुझे कान में संक्रमण क्यों होता रहता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:55

कान का संक्रमण क्या है?


कान का संक्रमण तब होता है जब वायरस या बैक्टीरिया के कारण ईयरड्रम के पीछे सूजन पैदा हो जाता है। यह समस्या बच्चों में आम है। कान के संक्रमण को ओटिटिस मीडिया (otitis media) भी कहा जाता है। कान के इंफेक्शन की समस्या आमतौर पर सर्दियों के मौसम में या वसंत ऋतु की शुरुआत में होता है।


हालांकि कभी-कभी कान का इंफेक्शन बिना किसी दवा के ही ठीक हो जाता है। लेकिन यदि कान में दर्द लगातार बना हो या व्यक्ति को बुखार हो तो कान के संक्रमण का इलाज कराना जरुरी होता है। अगर समस्या जद से बढ़ जाती है तो आपके लिए गंभीर स्थिति बन सकती है । इसलिए इसका समय रहते इलाज जरूरी है। इसके भी कुछ लक्षण होते हैं ,जिसे ध्यान देने पर आप इसकी शुरूआती स्थिति को समझ सकते हैं।

कान में संक्रमण वायरस या बैक्टीरिया के कारण होता है, विशेष रूप से बैक्टीरिया स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया (Streptococcus pneumonia) या हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा (Haemophilus Influenza)। वह अक्सर आपके यूस्टेशियन ट्यूबों (Eustachian tube) के रुकावट के परिणामस्वरूप होते हैं, जिससे आपके मध्य कान में द्रव का निर्माण होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info